ग्‍लोबल क्राइसिस का क्‍या है 4F? एस. जयशंकर ने अमेरिका को उसके घर में समझाया, होर्मुज से कनेक्‍शन

ग्‍लोबल क्राइसिस का क्‍या है 4F? एस. जयशंकर ने अमेरिका को उसके घर में समझाया, होर्मुज से कनेक्‍शन


होमताजा खबरदेश

ग्‍लोबल क्राइसिस का क्‍या है 4F? जयशंकर ने अमेरिका को उसके घर में समझाया

Last Updated:

S. Jaishankar News: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. उन्‍होंने वहां कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. जयशंकर ने मौजूदा वैश्विक संकट पर भी अपनी बेबाक राय रखी है.

Zoom

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मौजूदा ग्‍लोबल क्राइसिस पर सीधी बात कही है. (फाइल फोटो)

S. Jaishankar News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया की मौजूदा परिस्थितियों को जटिल और परस्पर जुड़ी हुई चुनौतियों का दौर बताया है. उन्‍होंने खाद्य, ईंधन, उर्वरक और वित्त यानी 4F संकट का उल्लेख किया. न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी के एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि कई संघर्षों के बीच ये चारों संकट और गहरे हुए हैं. जयशंकर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति में एक विरोधाभास दिखाई देता है. एक ओर देशों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी परस्पर निर्भरता भी लगातार गहरी हो रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया की परिस्थितियां आपस में जुड़ी हुई हैं और इसलिए वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट और समग्र दृष्टिकोण जरूरी है. एस. जयशंकर ने ईरान जंग का स्‍पष्‍ट तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन ईंधन यानी फ्यूल और उर्वरक यानी फर्टिलाइजर का पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से सीधा कनेक्‍शन है. व्‍यापक प्रभाव को देखा जाए तो फाइनेंस और खाद्य आपूर्ति का संबंध भी मौजूदा समय में जारी युद्धों से है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link