Last Updated:
Motihari Flood: बिहारवालों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं. बाढ़ और भारी बारिश के बीच अब मोतिहारी में गंडक पर बना रिंग बांध टूट गया. इससे कई रिहाइशी इलाकों में पानी भर रहा है. जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है.
अरेराज प्रखंड में रिंग बांध टूट गया.
मोतिहारीः नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण में दिखने लगा है. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन रहे हैं. मंगलवार सुबह मोतिहारी के अरेराज प्रखंड में मनरेगा से बनाया गया रिंग बांध पानी के दबाव में टूट गया. बांध टूटते ही आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. मामला अरेराज प्रखंड के सरैया पांडे टोला का है. यहां मनरेगा योजना के तहत रिंग बांध बनाया गया था. पिछले कुछ समय से गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था. नदी का पानी बढ़ने के साथ रिंग बांध पर भी दबाव बढ़ता जा रहा था.
लगातार पानी के दबाव के कारण आखिरकार रिंग बांध टूट गया. बांध टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा. इससे ग्रामीणों के सामने बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. नेपाल में लगातार बारिश होने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. नदी का पानी बढ़ने से नदी किनारे के इलाकों में पहले से ही चिंता बनी हुई थी. इसी बीच सरैया पांडे टोला में रिंग बांध टूटने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई.
ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा था. रिंग बांध पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा था. अब बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी कई इलाकों की ओर बढ़ रहा है. रिंग बांध टूटने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीण बाढ़ के पानी के फैलाव पर नजर बनाए हुए हैं. पानी अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो दूसरे इलाकों में भी परेशानी बढ़ सकती है. फिलहाल गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और रिंग बांध टूटने के बाद पैदा हुए हालात पर लोगों की नजर बनी हुई है. प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.