‘सिद्धांतों से समझौता नहीं’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में करण पटेल ने उड़ाई स्वरा भास्कर की धज्जियां, धर्म पर हुई बहस

‘सिद्धांतों से समझौता नहीं’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में करण पटेल ने उड़ाई स्वरा भास्कर की धज्जियां, धर्म पर हुई बहस


Last Updated:

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में दिख रही हैं. एक्ट्रेस इस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं. स्वरा शुरुआत से ही शहजाद पूनावाला के साथ अपनी बहस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर और करण पटेल के बीच भी तीखी बहस हुई. करण पटेल ने एक्ट्रेस के बयानों का हवाला देते हुए उनपर निशाना साधा.

Zoom

स्वरा भास्कर और करण पटेल के बीच में बहस हुई. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट अमेजन प्राइम वीडियो)

नई दिल्ली. स्वरा भास्कर इन दिनों राइज एंड फॉल 2 में दिख रही हैं. इस रियलिटी शो में एक्ट्रेस सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं. शो की शुरुआत से ही स्वरा भास्कर कभी शहजाद पूनावाला और तो कभी किसी और के साथ अपनी बहस के चलते खबरों में छाई हुई हैं. लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर और करण पटेल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. इस बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला और उनके काम पर सवाल खड़े किए.

करण पटेल ने स्वरा भास्कर को विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कहा. ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल स्वरा भास्कर से कहते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस की कोई फिल्म या उनका कोई काम नहीं देखा है, लेकिन वो जानते हैं कि स्वरा हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं. इसका पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा कि फिर तो करण पटेल उनके फैन होंगे, लेकिन एक्टर ने साफ कहा कि वो उनके फैन नहीं हैं.

करण पटेल ने स्वरा भास्कर पर साधा निशाना

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार करण पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने स्वरा भास्कर पर धर्म को लेकर तीखा तंज कसा. एक्टर कहते हैं कि वो लोग अपने काम के लिए अपनों से लड़ाई नहीं करते. करण पटेल ने स्वरा पर शब्दों का वार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर सिर्फ दया आती है जो अपने काम, अपनी रोजी-रोटी के लिए अपनों से ही लड़ते फिरते हैं. एक्टर ‘वीरे दी वेडिंग’ की अदाकारा को धर्म के एंगल पर भी घेरने की कोशिश की.





Source link