कहां तक पहुंचा एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ का काम? प्रोड्यूसर ने महेश बाबू की फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट

कहां तक पहुंचा एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ का काम? प्रोड्यूसर ने महेश बाबू की फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट


Last Updated:

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की तगड़ी स्टारकास्ट से सजी फिल्म का काम जोर-शोर से चल रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय के मुताबिक, मेकर्स पर्दे के पीछे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. टीम का पूरा फोकस अगले साल जनवरी तक फिल्म का काम पूरा करने पर है.

Zoom

‘वाराणसी’ में लीड रोल में नजर आएंगे महेश बाबू. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)

नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. महेश बाबू स्टारर इस मेगा बजट फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने बड़ा अपडेट देते करते हुए बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बेहद तेजी से चल रहा है. मेकर्स जनवरी तक फिल्म का पूरा करने में जोर-शोर से लगे हुए हैं.

कार्तिकेय ने यह जानकारी अपनी फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान दी. इस फिल्म में फहाद फासिल लीड रोल में हैं. आईएएनएस से बात करते हुए एसएस कार्तिकेय ने कहा, ‘फिल्म को पूरा करने के लिए हमारे पास अभी सिर्फ चार से पांच दिन की शूटिंग बाकी है. ‘वाराणसी’ का पोस्ट प्रोडक्शन भी साथ-साथ चल रहा है. काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि अगले साल जनवरी तक सब कुछ पूरा हो जाएगा.’

एसएस राजामौली ने संभाली डायरेक्शन की कमान

‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच इसलिए भी काफी उत्सुकता है क्योंकि फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं और इसमें महेश बाबू पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में महेश बाबू को रुद्र के किरदार में देखा जाएगा, जबकि प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक एमएम कीरवाणी ने तैयार किया है.

कब रिलीज होगी महेश बाबू की ‘वाराणसी’

फिल्म के टाइटल टीजर लॉन्च के बाद एसएस राजामौली ने महेश बाबू के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था कि रुद्र का जन्म अपने से कहीं बड़े मकसद को पूरा करने के लिए हुआ है. वह ऐसी किस्मत लेकर चलता है, जिसे उसने खुद नहीं चुना. रुद्र मजाकिया होने के साथ-साथ बेहद आक्रामक भी है. महेश बाबू अपने इस किरदार के इन सभी पहलुओं को साथ लेकर चले हैं. मालूम हो कि यह फिल्म दुनिया भर में अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी.



Source link