Last Updated:
अमेरिकी सरकार के एक सर्वे में पता चला है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की औसत कमाई अमेरिकियों की औसत से काफी ऊपर है. एक दो राज्यों में नहीं, बल्कि ज्यादातर अमेरिकी राज्यों में भारतीयों का यह जलवा बरकरार है.
अमेरिका में रहने वाले भारतीय काफी अमीर हो गए हैं. (AI)
अमेरिका में एक नक्शा वायरल हो रहा है. इस नक्शे में दिखाया गया है कि अमेरिका के हर राज्य में कौन से देश के लोग सबसे ज्यादा कमाई कर रहे हैं. कमाल की बात है अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में सबसे ऊपर भारतीय हैं. यह नक्शा अमेरिकी सरकार के अपने आंकड़ों से बना है. यूएस सेंसस ब्यूरो का अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (ACS) 2018 से 2022 तक के पांच साल के आंकड़े हैं इनमें. मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इसे शेयर किया है.
यह सर्वे बताता है कि अमेरिका के 50 राज्यों में से कई-कई राज्यों में भारतीय मूल के लोग सबसे ज्यादा मीडियन इनकम यानी औसत कमाई वाले प्रवासी हैं. कैलिफोर्निया, टेक्सास, वाशिंगटन, इलिनॉय, न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना… ऐसे दर्जनों राज्यों में भारतीय झंडा सबसे ऊपर लहरा रहा है. कुछ राज्यों में कनाडा, जर्मनी, चीन, जापान, फिलीपींस के लोग भी टॉप पर हैं, लेकिन भारतीय सबसे ज्यादा जगहों पर छाए हुए हैं.
इसका मतलब साफ है कि जो भारतीय अमेरिका गए हैं, वे वहां मेहनत करके, पढ़ाई करके, स्किल सीखकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. आईटी, इंजीनियरिंग, डॉक्टर, साइंस… इन क्षेत्रों में भारतीय बहुत आगे हैं.
Proud to see Indians excelling across America, earning success through their hard work, enterprise and perseverance. They carry with them the spirit of India, while contributing to the growth of the country they call home. pic.twitter.com/V4CwHKjM8q