समय रैना के शो में अदनान सामी को कहा ‘पाकिस्तानी जासूस’, कॉमेडियन कुल्लू पर सिंगर ने किया पलटवार- ‘फिर फिल्म बनाओ’

समय रैना के शो में अदनान सामी को कहा ‘पाकिस्तानी जासूस’, कॉमेडियन कुल्लू पर सिंगर ने किया पलटवार- ‘फिर फिल्म बनाओ’


Last Updated:

अदनान सामी ने द इंडियाज गॉट लेटेंड शो के रोस्ट पर जवाब दिया है. आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर फिल्म के जिक्र के बीच उनकी बात हुई और उन्हें पाकिस्तानी जासूस कहा गया. जिसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.

Zoom

एक्टर आयुष्मान खुराना हाल में ही समय रैना के शो ‘द इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का हिस्सा बने. इस दौरान सिंगर अदनान सामी का जिक्र हुआ और उन्हें रोस्ट किया गया. बोनस एपिसोड में अदनान सामी को पाकिस्तानी जासूस कहा गया, जिसपर अब सिंगर ने रिएक्ट भी किया है. उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वह वायरल हो गया. हालिया एपिसोड में समय रैना ने जजों के रूप में स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद, मेंटलिस्ट सुहानी शाह और एक्टर आयुष्मान खुराना को शामिल किया.

आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म उड़ता तीर को लेकर द लेंटेंट में पहुंचे. जहां वह अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए. इसी फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना बताते हैं कि ये फिल्म पहली ऐसी मूवी है जो देशभक्ति के साथ साथ कॉमेडी जॉनर में बनी है. ये एक स्पाई कॉमेडी है. जिसमें वह पाकिस्तानी स्पाई बने हैं जो इंडिया आकर अपनी याददाश्त चली जाती है. वह फिर भूल जाता है कि किस देश से आया और उसका क्या मकसद है.

पाकिस्तानी जासूस वाले रोस्ट पर अदनान सामी ने क्या जवाब दिया
इसी किरदार और फिल्म के बीच कॉमेडियन कुल्लू ने अदनान सामी को रोस्ट किया. कुल्लू ने तुरंत कहा कि ‘वह तो अदनान सामी हैं.’ इस रोस्ट के क्लिप को देखने के बाद सिंगर नाराज नहीं हुए बल्कि उन्होंने अपने ही खास अंदाज में जवाब दिया. अदनान सामी ने इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन में लिया, ‘पहले मुझसे राइट्स खरीदो और फिर फिल्म बनाओ.’

View this post on Instagram





Source link