Pakistan VS Afghanistan: खुद अफगानिस्तान में बरसाए बम, अपने घर में ड्रोन घुसा तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, तालिबानी राजदूत को किया तलब

Pakistan VS Afghanistan: खुद अफगानिस्तान में बरसाए बम, अपने घर में ड्रोन घुसा तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, तालिबानी राजदूत को किया तलब


Last Updated:

अफगानिस्तान से ड्रोन के कथित तौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद पाकिस्तान ने अफगान दूतावास को डिमार्शे दिया है. यह कदम ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. पाकिस्तान पहले ही अफगानिस्तान में हवाई हमले कर चुका है और ड्रोन घुसने के आरोप में 10 ठिकानों पर कार्रवाई का दावा कर चुका है. वहीं तालिबान पाकिस्तान पर लड़ाकों और हमलों को लेकर पलटकर आरोप लगा रहा है.

Zoom

पाकिस्तान ने अफगान राजदूत को तलब किया.

पाकिस्तान को अब अफगानिस्तान से आने वाले ड्रोन खटकने लगे हैं. जो पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान में बार-बार हवाई हमले और एयरस्पेस उल्लंघन करता है, उसे अब अफगान ड्रोन के अपने हवाई क्षेत्र में घुसने पर मिर्ची लगी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 23 सितंबर को ड्रोन के जरिए अपने हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन को लेकर अफगान दूतावास को डिमार्शे दिया है. यानी सीमा के दोनों तरफ अब बम, ड्रोन और आरोपों के साथ कूटनीतिक तनाव भी बढ़ चला है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान का क्या है बवाल?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव सितंबर में तेजी से बढ़ा है. 18 सितंबर को पाकिस्तान के कोहाट में पुलिस परिसर पर हमला हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत बताई हुई थी. इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका में हवाई हमले किए. पाकिस्तान का दावा था कि इस हमले में 28 आतंकियों को निशाना बनाया गया. तालिबान ने इसका अलग दावा करते हुए तीन नागरिकों के मारे जाने की बात कही, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने भी दर्ज किया.

इसके कुछ ही दिन बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि अफगानिस्तान की तरफ से 8 ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक चार ड्रोन तोरखम के पास और चार कोहाट के आसपास गिराए गए. पाकिस्तान ने इन घटनाओं को अफगान तालिबान की ओर से भेजे गए ड्रोन बताया. पाकिस्तान ने सिर्फ बयान देकर मामला खत्म नहीं किया. 24 सितंबर को उसने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर हवाई और ड्रोन हमले करने की बात कही. इस्लामाबाद का दावा था कि इन जगहों का इस्तेमाल ड्रोन को रखने या लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था.

अफगान दूत को पाकिस्तान ने तलब क्यों किया?

23 सितंबर के कथित ड्रोन उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अफगान पक्ष को डिमार्शे दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आखिरी डिमार्शे 23 सितंबर को ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को लेकर दिया गया था. यानी मामला अब सिर्फ सीमा पर गोलीबारी या हवाई हमलों तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर भी टकराव बढ़ गया है.



Source link