निमिषा की मौत में नया मोड़, किसने दी थी आसिफ से दूर रहने की सलाह? चैट वायरल
Last Updated:
Guwahati Homestay Case: गुवाहाटी के धारापुर स्थित होमस्टे में 22 वर्षीय यूनिवर्सिटी छात्रा निमिषा की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक पुरानी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा है कि निमिषा को पहले ही आसिफ अली से दूरी बनाने की सलाह दी गई थी. अब जांच एजेंसियां वायरल दावों, डिजिटल सबूतों और मौत से पहले की घटनाओं की कड़ियां जोड़ रही हैं.
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा की होमस्टे में संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
गुवाहाटी के धारापुर स्थित होमस्टे में 22 वर्षीय यूनिवर्सिटी छात्रा निमिषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच के बीच अब एक पुरानी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस चैट को लेकर दावा किया जा रहा है कि निमिषा को पहले ही आसिफ अली से दूरी बनाने की सलाह पहले ही दी गई थी. हालांकि, वायरल स्क्रीनशॉट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और चैट में किए गए दावों की भी जांच की जानी बाकी है. इस मामले में पुलिस ने निमिषा के साथ होमस्टे में मौजूद रहे आसिफ अली को गिरफ्तार किया है. अब वायरल हो रही पुरानी बातचीत ने केस को एक नया एंगल दे दिया है.
‘आसिफ से दूर हो जाओ’ की दी गई थी सलाह?
सोशल मीडिया पर सामने आए स्क्रीनशॉट कथित तौर पर पंडित आदित्य बाजीराव मिश्रा नाम के युवक और निमिषा के बीच हुई बातचीत के बताए जा रहे हैं. मिश्रा ने अपने एक्स पोस्ट में दावा किया है कि उन्होंने निमिषा को पहले ही आसिफ से दूरी बनाने के लिए समझाया था.
मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने कई दिनों तक निमिषा को समझाने की कोशिश की थी. उनका दावा है कि निमिषा उस समय आसिफ के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं.
वायरल चैट में निमिषा की तरफ से कथित तौर पर ऐसा जवाब भी दिखाई देता है, जिसमें वह चेतावनी देने वाले व्यक्ति से कहती हैं कि अगर उन्हें कुछ होता है तो नुकसान उन्हें ही होगा.
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि वायरल स्क्रीनशॉट की प्रामाणिकता और बातचीत का पूरा संदर्भ अभी जांच का विषय है.
मिश्रा ने शेयर किया पुराना स्क्रीनशॉट
आदित्य मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि उन्हें अपने फोन के पुराने स्क्रीनशॉट देखते समय निमिषा के साथ हुई बातचीत याद आई. उन्होंने दावा किया कि ये चैट पहले भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई थीं.
मै अभी अपना फोन का स्क्रीनशॉट सेक्शन चेक कर रहा था तो मुझे निमिषा की कुछ चैट मिल गई जो मैने उस समय अपने एकाउंट “पंडित आदित्य मिश्रा बाजीराव” पर डाली था और एक एकाउंट था अजीव झा नाम के लड़के का @Imdead108_ybc को याद होगा मेरे साथ काम करता था “i am dhurva” करके सिन चैन की dp लगा रखी… pic.twitter.com/pXuatgY9Hj