Last Updated:
आपने ऐसे कई कलाकारों की संघर्ष की कहानी सुनी होगी जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्टार बनाने के लिए खूब चप्पलें घिसीं. कई रातें रेलवे स्टेशन पर गुजारी तो कई दिन बिना खाने के भी रहे. कुछ को रिजेक्शन झेलना पड़ा तो कुछ थक हारकर घर लौट गए. मगर एक एक्टर की कहानी ऐसी है जिसे कभी एक्टर बनना ही नहीं था. बस किस्मत फिल्मों ले आई और फिर वह देखते ही देखते स्टार बन गया और दिलों पर राज करने लगा.
जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ स्टार अरविंद स्वामी की. जो 90s के दिल की धड़कन हुआ करते थे. वह कभी अपने कॉलेज के थिएटर ग्रुप से रिजेक्ट हुए थे. मगर किसने सोचा था कि वही लड़का कभी इंडस्ट्री पर राज करेगा. सिर्फ करियर की नहीं वह बिजनेस में भी खूब सफल हुए और 3300 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया. चलिए अरविंद स्वामी की जिंदगी और करियर से रूबरू करवाते हैं. (Insta.thearvindswami)
अरविंद स्वामी को तो कभी एक्टर बनना ही नहीं था. वह B.com के स्टूडेंट थे. फिर वह नॉर्थ कैरोलिना चले गए और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिज़नेस में मास्टर डिग्री ली. उन्होंने कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए मॉडलिंग शुरू की थी. उन्हें ये कभी नहीं पता था कि यूं ही शुरू हुआ सफर उन्हें एक दिन डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म में ले आएगा. (Insta.thearvindswami)
अरविंद स्मावी ने साल 1991 में मणिरत्नम की फिल्म थलपति से डेब्यू किया था. आगे चलकर रोजा में भी नजर आए. जिस फिल्म ने उन्हें देशभर में फेमस कर दिया था. ये वो वक्त था जब पैन इंडिया शब्द तो नहीं होता था लेकिन वह हिंदी पट्टी लोगों के दिलों में भी उतर चुके थे. (Insta.thearvindswami)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म इंडस्ट्री में अरविंद स्वामी ने खूब नाम कमाया. थलपति और रोजा के अलावा उन्होंने बॉम्बे (1995), मिनसारा कनवु (1997), थानी ओरुवन (2015), चेका चिवन्था वनम (2018), थलाइवी (2023) और मेयाझगन (2024) जैसी फिल्मों में नजर आए. वह एक्टर के साथ साथ डायरेक्टर और एक सफल आन्त्रप्रिन्योर भी हैं. (Insta.thearvindswami)
फिर मनीषा कोइराला की फिल्म ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए. ये वो समय था जब उनका करियर पीक पर था. फिल्मों से दूर होने का कारण था बिजनेस. उन्होंने फैमिली के साथ इंटरनेशनल ट्रेड और कंस्ट्रक्शन बिजनेस को जॉइन किया. उन्होंने वीडी स्वामी एंड कंपनी के डायरेक्टर का पद संभाला. (Insta.thearvindswami)
इसके बाद 2005 में अरविंद स्वामी ने टैलेंट मैक्सिमस इंडिया नाम की कंपनी शुरू की. ये कंपनी दूसरी कंपनियों को कर्मचारियों की भर्ती, सैलरी देने और एचआर से जुड़ी सेवाएं देती है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में इस कंपनी की कीमत करीब 3,300 करोड़ रुपये आंकी गई थी. (Insta.thearvindswami)
करियर की तमाम सफलताओं के बीच अरविंद स्वामी ने जिंदगी में सबसे बड़ी तकलीफ भी सही है. 2005 वो वक्त था जब वह शारीरिक रूप से काफी परेशान रहे थे. एक एक्सीडेंट में उन्हें रीढ़ की हड्ढी में काफी चोट लगी थी जिसकी वजह से उनका पैर कई सालों तक पैरालाइज्ड रहा था. तमाम इलाज और मेहनत के बाद वह फिर से चलने में कामयाब हुए थे. (Insta.thearvindswami)
अरविंद स्वामी ने मणिरत्नम की फिल्म से डेब्यू किया था और साल 2013 में उन्हीं की कडल फिल्म से कमबैक भी. आज भी वह अपने बिजनेस के साथ साथ फिल्में करते हैं. बीते सालों में वह थलाइवी, कस्टडी, तन्वी द ग्रेट और गांधी टॉक्स जैसी फिल्मों में नजर आए हैं. जल्द ही सलमान खान और नयनतारा की फिल्म SVC63 में भी दिख सकते हैं. (Insta.thearvindswami)
अरविंद स्वामी को लेकर एक फैक्ट ये भी है कि उन्हें बचपन में गोद लिया गया था. उनके जैविक पिता दिल्ली कुमार थे, वह भी पेशे से एक्टिंग ही किया करते थे. बाद में उनकी बुआ और फूफा, वी. डी. स्वामी और वसंथा स्वामी ने उन्हें गोद लेकर पाला पोसा. (Insta.thearvindswami)