Roadies Rebirth: रोडीज रीबर्थ का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगा रणविजय सिगहा का धांसू शो

Roadies Rebirth: रोडीज रीबर्थ का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगा रणविजय सिगहा का धांसू शो


Last Updated:

Roadies Rebirth Release Date: रोडीज रीबर्थ के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रणविजय सिगहा की होस्ट के रूप में वापसी के साथ इस बार शो नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ स्ट्रीम होगा. जानिए इस बार ओजी वर्सेस न्यूजी के नए फॉर्मेट में क्या खास होने वाला है.

Zoom

रोडीज रीबर्थ (फोटो साभार-instagram@netflix_in)

Roadies Rebirth Release Date Update: पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि नया सीजन कब और कहां देखने को मिलेगा. अब मेकर्स ने रोडीज रीबर्थ की प्रीमियर डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

इस नए सीजन के साथ रणविजय सिगहा एक बार फिर से होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस बार शो में दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज भी रखा गया है.

कब और कहां देख सकेंगे नया सीजन

रोडीज रीबर्थ का प्रीमियर 16 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है. इस नए सीजन के फ्रेश एपिसोड्स हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे देखने को मिलेंगे. इस बार मेकर्स ने स्ट्रीमिंग प्लान में एक बड़ा बदलाव किया है. रोडीज रीबर्थ इस बार टीवी पर एमटीवी के साथ-साथ दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर एक साथ स्ट्रीम होगा. यह पहली बार है जब रोडीज जैसा बड़ा शो दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ दिखाया जाएगा.

View this post on Instagram





Source link