बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के चलते रद्द हुआ एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच

बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के चलते रद्द हुआ एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच


होमखेलक्रिकेट

बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के चलते रद्द हुआ एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच

Last Updated:

Zoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

आईची-नागोया: लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट इवेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करना पड़ा. इसका नतीजा ये हुआ कि डिफेंडिंग चैंपियन और पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम बिना मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई. कारोगी एथलेटिक पार्क में जब मैच रेफरी ने मैच रद्द करने की घोषणा की तो दोनों ही टीम के प्लेयर्स हाथ मिलाते नजर आए. इसका मतलब ये कि अफगानिस्तान का सफर यही खत्म हो गया.

क्वार्टर फाइनल में भी डायरेक्ट पहुंचा था भारत
इससे पहले भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल यानी नॉकआउट गेम में एंट्री मिली थी जबकि हांगकांग, जापान, अफगानिस्तान, मलेशिया, ओमान के बीच ग्रुप मुकाबले खेले गए थे.

भारतीय टीम (स्क्वॉड): श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, यश ठाकुर.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link