दिल्ली के इन 5 मंदिरों में करें मां के दर्शन, नवरात्रि में भक्तों की लगती है लंबी कतार

दिल्ली के इन 5 मंदिरों में करें मां के दर्शन, नवरात्रि में भक्तों की लगती है लंबी कतार


होमताजा खबरधर्म

दिल्ली के इन 5 मंदिरों में करें मां के दर्शन, नवरात्रि में लगती है लंबी लाइन

Last Updated:

Navratri 2026: नवरात्रि में दिल्ली के मंदिरों में खास रौनक रहती है. झंडेवाली देवी मंदिर, कालकाजी मंदिर, चित्तरंजन पार्क काली मंदिर, छतरपुर मंदिर और प्रीत विहार मां वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: नवरात्रि शुरू होते ही दिल्ली का माहौल भी बदल जाता है. जगह-जगह मंदिरों में माता रानी की सजावट, भजन और पूजा की तैयारियां नजर आने लगती हैं. वहीं, राजधानी के कई बड़े देवी मंदिरों में भी नवरात्रि के लिए खास तैयारी की जाती है. यहां सुबह से ही लोग मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं और मंदिरों में जय माता दी के जयकारे सुनाई देते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि दिल्ली में मां के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको राजधानी के 5 ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं. जहां नवरात्रि के दौरान काफी रौनक रहती है.

झंडेवाली देवी मंदिर

करोल बाग के पास स्थित झंडेवाली देवी मंदिर दिल्ली के सबसे जाने-पहचाने देवी मंदिरों में से एक है. नवरात्रि के दिनों में यहां सुबह से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है. मंदिर को भी खास तरीके से सजाया जाता है. बड़ी संख्या में लोग यहां मां के दर्शन और लिए पहुंचते हैं.

कालकाजी मंदिर

साउथ दिल्ली का कालकाजी मंदिर भी नवरात्रि में भक्तों से भरा नजर आता है. मां काली को समर्पित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. खास दिनों में यहां भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है. सुबह के समय मंदिर के आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आता है.

चित्तरंजन पार्क वाली काली मंदिर

चित्तरंजन पार्क में काली मंदिर, जिसे CR पार्क के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है. यह मंदिर बंगाली समुदाय के लिए खास है. नवरात्रि के दौरान, यहां पूजा के साथ-साथ कई तरह के प्रोग्राम होते हैं. इन दिनों मंदिर और आस-पास का इलाका रौनक से भरा रहता है.

छतरपुर मंदिर

साउथ दिल्ली का छतरपुर मंदिर भी नवरात्रि के दौरान एक बड़ा आकर्षण होता है. मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. नवरात्रि के दौरान पूजा और दूसरे धार्मिक काम होते हैं, जिससे मंदिर परिसर में बहुत चहल-पहल रहती है.

प्रीत विहार में मां वैष्णो देवी मंदिर

ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मौजूद माँ वैष्णो देवी मंदिर भी नवरात्रि के दौरान बहुत व्यस्त रहता है. आस-पास के इलाकों से लोग देवी माँ के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं. नवरात्रि के दौरान मंदिर में खास पूजा होती है, और पूरा इलाका भक्ति से भर जाता है.इस मंदिर की खास बात ये हैं कि ये मंदिर सिर्फ नवरात्रों में ही खुलता है.



Source link