1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम


होमखेलक्रिकेट

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप?

Last Updated:

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की.

Zoom

कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच बने

नई दिल्ली: विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया था. मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप की कसी हुई गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी.

इसी वजह से मैच खत्म होने के बाद कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन टीम इंडिया का यह खिलाड़ी इस अवॉर्ड को लेने में झिझक रहा था. कुलदीप ने अवॉर्ड लेते हुए यह माना कि उन्हें थोड़ी झिझक महसूस हो रही है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड का क्यों मिला है.

1159 दिन बाद कुलदीप बने प्लेयर ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट और गिल की शतकीय पारियों के बीच जब कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो वह खुद भी हैरान थे. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मुझे मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए थोड़ा अजीब लग रहा है, क्योंकि जिस तरह से विराट भाई और गिल ने बल्लेबाजी की, वह वाकई शानदार थी. मेरे ख्याल से इसे लेकर फैसला कुछ और भी हो सकता था.”

बता दें कि कुलदीप यादव के बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन जैसे ही उन्हें मैदान पर उतारा गया, उन्होंने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी. यही कारण है कि कुलदीप वनडे में 1159 दिन बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. कुलदीप इससे पहले 27 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के ही खिलाफ बारबाडोस में 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.

विराट और गिल ने खेली दमदार शतकीय पारियां

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने दमदार शतकीय पारियां खेलीं. विराट ने 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन बनाए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए. गिल ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया. विराट और गिल के इस दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया.



Source link