Sharad Kapoor Health Update: शरद कपूर का ‘सीरियस ट्रीटमेंट’ हुआ शुरू, डॉक्टर्स ने दी कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह

Sharad Kapoor Health Update: शरद कपूर का ‘सीरियस ट्रीटमेंट’ हुआ शुरू, डॉक्टर्स ने दी कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह


Last Updated:

Sharad Kapoor Health Update: शरद कपूर की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है. आर्थिक तंगी और काम की कमी से जूझ रहे शरद का गंभीर इलाज शुरू हो गया है. उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी. उन्होंने बताया डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. फिलहाल उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और मानसिक शांति के लिए एक हफ्ते तक उनका फोन बंद रखा गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शरद कपूर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के साथ नजर आए एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कभी अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले शरद ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों से काम और आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी. अब उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. शरद की दोस्त और एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि एक्टर का इलाज शुरू हो चुका है. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है.

हेमा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर शरद कपूर की सेहत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक्टर के कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं. कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि बाकी रिपोर्ट का इंतजार है. इन रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टर आगे के इलाज का फैसला करेंगे.

कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह

हेमा ने वीडियो में बताया, ‘शरद के सभी ब्लड टेस्ट शुरू हो गए हैं. कुछ रिपोर्ट आज आई हैं, जबकि कुछ कल या परसों तक आएंगी. रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर आगे का इलाज तय करेंगे. उनका इलाज शुरू हो चुका है. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सख्त सलाह दी है.’

एक हफ्ते तक किसी का फोन नहीं उठाएंगे शरद

हेमा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शरद के आसपास मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और फैंस की आवाजाही काफी बढ़ गई है. अचानक मिली इस अटेंशन से एक्टर थोड़ा परेशान हो रहे हैं. वह करीब दो साल से लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना भी पसंद नहीं कर रहे थे. ऐसे में लगातार फोन कॉल और लोगों से बातचीत उनके लिए मुश्किल हो रही है. डॉक्टरों ने भी उन्हें कम से कम एक हफ्ते तक किसी का फोन नहीं उठाने की सलाह दी है. उन्होंने आगे कहा कि उनका फोन बंद है और मेरे पास है. कम से कम एक हफ्ते तक वह किसी का फोन नहीं उठाएंगे, क्योंकि आज से उनका गंभीर इलाज शुरू हो गया है.

View this post on Instagram





Source link