Last Updated:
Jodhpur Panchayat Chunav 2026 Results: जोधपुर जिले में आज 20 नवंबर को जिला परिषद के 43 वार्डों और 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों के चुनाव की मतगणना होगी. पंचायत समितियों में कुल 1,020 प्रत्याशी मैदान में हैं…और पढ़ें
Jodhpur Panchayat Chunav Result: 23 पंचायत समितियों के 351 वार्ड और जिला परिषद की 43 सीटों का फैसला आज ( AI Image )
Jodhpur Panchayat Chunav 2026 Results: जोधपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र की सरकार के गठन को लेकर आज निर्णायक दिन है. जोधपुर जिले में आज 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना करवाई जाएगी. इस चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला परिषद के 43 वार्डों और जिले की कुल 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों के नतीजों पर सभी की नजर रहेगी. पंचायत समिति के इन वार्डों में कुल 1,020 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा. मतगणना को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होगी मतगणनाजिला प्रशासन की ओर से जारी कार्ययोजना के अनुसार जिले की सभी 23 पंचायत समितियों और जिला परिषद की मतगणना दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में करवाई जाएगी. इन दोनों केंद्रों पर अलग-अलग पंचायत समितियों की मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें.
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 पंचायत समितियों की गिनती
निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की 6 पंचायत समितियों की मतगणना होगी. इनमें शेरगढ़, चाबा, सेखाला, आगोलाई, चामू और बालेसर पंचायत समितियां शामिल हैं. इन सभी क्षेत्रों के पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती इसी केंद्र पर पूरी की जाएगी.
वहीं दूसरी ओर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की शेष 17 पंचायत समितियों के वोटों की गिनती की जाएगी. इस केंद्र पर आसोप, भोपालगढ़, सालवाखुर्द, केरू, बिलाड़ा, बावड़ी, ओसियां और तिवरी की मतगणना होगी. इसके अलावा पीपाड़ शहर, कापरड़ा, सामराऊ, मंडोर, लूणी, झंवर, धवा, हतूंडी और उम्मेदनगर पंचायत समितियों की मतगणना भी इसी केंद्र पर संपन्न करवाई जाएगी.
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने लिया था तैयारियों का जायजा
मतगणना से एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने गुरुवार को दोनों मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा, बैठने, मीडिया सेंटर और मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं ताकि आज की पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके.
November 20, 202606:04 IST
Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: सुबह 8 बजे और दोपहर 12 बजे से शुरू होगी गणना
मतगणना के समय को लेकर निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पंचायत समिति के 351 वार्डों में खड़े 1,020 प्रत्याशियों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसके बाद दोपहर 12 बजे से जिला परिषद के 43 वार्डों के सदस्यों की गणना शुरू की जाएगी. दोनों स्तरों की मतगणना के लिए अलग-अलग समय निर्धारित होने से गणना कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगा.