Happy Birthday Cutie कृति सेनन ने रूमर्ड BF कबीर पर लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर, फैंस बोले – शादी कब करोगे?

Happy Birthday Cutie कृति सेनन ने रूमर्ड BF कबीर पर लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर, फैंस बोले – शादी कब करोगे?


Last Updated:

Kriti Shares Sweet Birthday Post for Kabir Bahia

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा तेज कर दी है. लंबे समय से उनका नाम यूके के बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी साथ में तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं. अब कबीर के जन्मदिन पर कृति ने उनके लिए एक खास तस्वीर शेयर की और उन्हें ‘क्यूटी’ कहकर विश किया. एक्ट्रेस के इस छोटे से मैसेज के बाद फैंस ने दोनों की शादी को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

कृति सेनन ने कबीर बहिया के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर की. इसमें कबीर ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कृति ने लिखा, ‘Happy Birthday Cutie!’ उनका यह प्यारा सा मैसेज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. फैंस इसे दोनों के बीच खास बॉन्डिंग से जोड़कर देख रहे हैं.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

ऐसा पहली बार नहीं है जब कृति ने कबीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की हो. इससे पहले अगस्त में भी एक्ट्रेस ने उनके साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, कृति और कबीर दोनों ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कृति की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने दोनों को लेकर लिखा कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं और उनका रिश्ता करीब तीन साल से चल रहा है. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कृति सेनन से ‘क्यूटी’ कहलाना भी अपने आप में बड़ी बात है. कुछ लोगों ने तो सीधे दोनों की शादी को लेकर सवाल पूछ लिए.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते को लेकर चर्चा साल 2024 में शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आने पर इन अटकलों को और हवा मिली. हालांकि, दोनों ने न तो अपने रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इन खबरों को लेकर कोई रिएक्शन दिया है. ऐसे में फिलहाल इसे लेकर चल रही बातें अटकलों तक ही सीमित हैं.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

कबीर बहिया यूके के रहने वाले बिजनेसमैन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनका नाम क्रिकेटर एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या से भी जुड़ता रहा है. कबीर को कई बार धोनी के साथ भी देखा गया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

फिलहाल कृति का कबीर को जन्मदिन पर ‘क्यूटी’ कहना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उनकी पोस्ट पर प्यार जताने के साथ-साथ यह भी जानना चाहते हैं कि क्या दोनों कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक करेंगे. अब कृति और कबीर इन अटकलों पर कब और क्या कहते हैं, इस पर सबकी नजरें रहेंगी.(फोटो साभार-instagram@kritisanon)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link