Last Updated:
उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई के तहत बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम मुठभेड़ में मारा गया, जालौन में एक इनामी गिरफ्तार हुआ, लखनऊ में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ और हमीरपुर में महिला की हत्या हुई है.
बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी नसीम एनकाउंटर में मारा गया.
उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है. शुक्रवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश मारा गया जबकि एक हाफ एनकाउंटर में एक दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं लखनऊ में 70 लाख रुपये के गोल्ड पेस्ट के साथ दो तस्कर गिरफ्तरा किए गए हैं.
50 हजार का इनामी नसीम ढेर
यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और बुलंदशहर पुलिस के ऑपरेशन में 50 हज़ार का इनामी ढेर. नसीम दुरानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में हुई समीर की हत्या का आरोप था. यूपी STF, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में ढेर हुआ नसीम. दिल्ली से 50 हजार का इनामी बताया जा रहा है नसीम दुरानी. उसके डी कंपनी से तार जुड़े होने की रिपोर्ट है. बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई.
जालौन में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश में मुठभेड़
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शिवम प्रजापति के दाहिने पैर में लगी गोली. कोंच पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार. बदमाश ने पुलिस टीम पर एक राउंड फायर किया, जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड चलाई गोलियां. 4-5 सितंबर की रात वृद्ध दंपति के साथ हुई डकैती की वारदात में था शामिल. डकैती के मामले में चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल. गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से डकैती में लूटे गए सोने के सिक्के, पायल और अन्य जेवरात बरामद. मध्य प्रदेश के दतिया का रहने वाला है गिरफ्तार बदमाश शिवम प्रजापति. कोंच थाना क्षेत्र में दतिया जाने वाले मार्ग पर हुई मुठभेड़. पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास की कर रही जांच. जालौन के कोंच कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी.
मेरठ में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के खिलाफ केस दर्ज
अमेरिका निवासी NRI कमलजीत से रंगदारी मांगने का आरोप. 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. बद्दो की बहन पर NRI का घर कब्जाने का आरोप. फोन करके NRI को धमकाने और रंगदारी मांगने का दावा. 7 साल से फरार चल रहा है आरोपी बदन सिंह बद्दो. टीपीनगर में रंगदारी और आईटी एक्ट में केस दर्ज. बद्दो पहले से ही 5 लाख का इनामी है. बद्दो के बेटे सिकंदर पर 50 हजार का इनाम. पुलिस अभिरक्षा से मार्च-2019 में फरार हुआ बद्दो.
लखनऊ: नी कैप में 70 लाख का गोल्ड पेस्ट ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए.
लखनऊ साउथ पुलिस ने गोल्ड तस्करी के इंटरस्टेट गिरोह का किया खुलासा. सऊदी अरब के जेद्दा से सोने का पेस्ट लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे तीन तस्कर. कस्टम विभाग को चकमा देकर बाहर निकल गए थे तीनों तस्कर. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी का सरोजिनी नगर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर तस्करों की कार रोक ली. पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर भागने लगे. पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया जबकि एक भागने में सफल रहा. दो आरोपियों से करीब 70 लख रुपए से अधिक का 102.3 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ है.
दोनों आरोपियों के पास से बरामद दो नी कैप के अंदर सोने का पेस्ट छिपाया गया था. मुजफ्फरनगर का मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद सम्मून पकड़े गए. फरार आरोपी के बारे में पूछताछ जारी है.
हमीरपुर में महिला की निर्मम हत्या
हमीरपुर में महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी. महिला की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप. गिरवर गांव के जंगल में बरामद हुआ महिला का शव. शव से सिर गायब होने के चलते हत्या की वारदात ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती. थाना मझगवां क्षेत्र का मामला. अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. महिला की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस.
औरैया : महिला का घर के भीतर खून से सना हुआ शव बरामद
हत्या की जताई जा रही है आशंका. महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर के उठे कई तरह के सवाल. फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल का करने पहुंचे निरीक्षण. औरैया जिले के बिधूना इलाके के सलेमपुर गांव की घटना.
देवरिया में 30 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद
वाहन चेकिंग के दौरान बनकटा पुलिस ने शराब तस्करी का किया खुलासा. बड़ी कार्रवाई की गई. तस्करी कर बिहार जा रही 30 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बरामद. बिहार राज्य के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार. फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार से हो रही थी शराब तस्करी. बनकटा थाना क्षेत्र के पचरुखीय का मामला.