थिएटर के बाद OTT पर आई सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, फिल्म के सीक्वल को लेकर भी मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

थिएटर के बाद OTT पर आई सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, फिल्म के सीक्वल को लेकर भी मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान


Last Updated:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अब OTT पर रिलीज हो गई है. थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए यह अच्छा मौका है. फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होते ही फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, ‘द वन’ के दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स के बड़ा अपडेट दिया है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को थिएटर में देखने का मौका चूक गए हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. फिल्म ने OTT पर दस्तक दे दी है. करीब दो महीने के इंतजार के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकते हैं. अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है. फिल्म के डिजिटल रिलीज होते ही फैंस के बीच भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है.(फोटो साभार-instagram@sidmalhotra)

अमेजन प्राइम वीडियो ने 20 नवंबर को ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है. प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘The forest is now calling for you. #TheVvaanOnPrime, Watch Now.’ यानी अब दर्शक इस फैंटेसी थ्रिलर को कभी भी घर बैठे देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. (फोटो साभार-instagram@sidmalhotra)

इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसमें सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम किरदारों में हैं. फैंटेसी और थ्रिलर के मेल वाली इस फिल्म में दर्शकों को एक अलग तरह की कहानी देखने को मिलती है. (फोटो साभार-instagram@sidmalhotra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की. एक यूजर ने फिल्म को ‘आउटस्टैंडिंग मूवी’ बताया. वहीं, दूसरे फैन ने लिखा कि आखिरकार ‘द ववान’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. एक अन्य कमेंट में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता दिखाई गई. इससे पता चलता है कि दर्शक अब इसकी आगे की कहानी का इंतजार कर रहे हैं.(फोटो साभार-instagram@sidmalhotra)

थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था. भारत में इसके पहले वीकेंड का नेट कलेक्शन करीब 33.60 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, पहले हफ्ते के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अपना थिएट्रिकल रन भारत में करीब 70.35 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ खत्म किया. (फोटो साभार-IMDB)

फिल्म के घरेलू ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह करीब 83.44 करोड़ रुपये रहा. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 91.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें विदेशों से हुई करीब 8.05 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था. (फोटो साभार-IMDB)

फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया था. इसके बाद से ही दर्शकों के बीच कहानी को आगे बढ़ते देखने की उत्सुकता है. हालांकि, सीक्वल की कहानी, रिलीज डेट और स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया दूसरे पार्ट में नजर आएंगे या नहीं. फिलहाल दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म का पहला पार्ट देख सकते हैं. (फोटो साभार-IMDB)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link