जब रामजी के सामने ही दरबारियों ने हनुमानजी की भक्ति पर किया संदेह, दिया ऐसा अनोखा प्रमाण सब करने लगे नमस्कार

जब रामजी के सामने ही दरबारियों ने हनुमानजी की भक्ति पर किया संदेह, दिया ऐसा अनोखा प्रमाण सब करने लगे नमस्कार


होमफोटोधर्म

जब श्रीराम के सामने ही हनुमानजी को साबित करनी पड़ी अपनी भक्ति, दिया ऐसा प्रमाण

Last Updated:

Hanuman’s Devotion of Ram: जब भगवान राम के दरबार में कुछ दरबारियों ने हनुमानजी की अगाध्य भक्ति और समर्पण पर संदेह जताया, तब हनुमानजी ने अपनी भक्ति का ऐसा अनोखा और अद्भुत प्रमाण दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. उनकी इस निष्ठा को देखकर सभा के सभी दरबारी नतमस्तक हो गए और उन्हें आदरपूर्वक नमस्कार करने लगे. यह प्रसंग हनुमानजी के अमर प्रेम और अद्वितीय समर्पण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है.

Hanuman’s Devotion of Ram: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को सबसे बड़े राम भक्त के रूप में पूजा जाता है. उनकी भक्ति, समर्पण और निष्ठा की मिसाल आज भी दी जाती है. रामायण और कई धार्मिक कथाओं में हनुमानजी के ऐसे प्रसंग मिलते हैं, जो बताते हैं कि उनके लिए भगवान श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि उनके जीवन का आधार थे. ऐसी ही एक बेहद प्रसिद्ध कथा है, जिसमें हनुमानजी ने भरी राजसभा में अपनी भक्ति का ऐसा प्रमाण दिया कि पूरा राम दरबार भावुक हो उठा. आखिर क्या था वह अनोखा प्रमाण? आइए जानते हैं यह पौराणिक कथा…

माता सीता ने दिया हनुमानजी को हार – धार्मिक लोककथा के अनुसार, रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे और उनका राज्याभिषेक हुआ, तब राम दरबार में सभी सहयोगियों और भक्तों को सम्मानित किया गया. इस दौरान माता सीता ने प्रसन्न होकर हनुमानजी को मोतियों का एक बेहद सुंदर हार भेंट किया.

एक-एक मोती को ध्यान से देखने लगे – हनुमानजी ने वह हार अपने हाथों में लिया और उसमें लगे एक-एक मोती को ध्यान से देखने लगे. कुछ देर बाद वे मोतियों को तोड़कर देखने लगे. यह देखकर दरबार में मौजूद लोग हैरान रह गए. माता सीता ने उनसे पूछा कि वे इतने सुंदर और कीमती हार को क्यों तोड़ रहे हैं?

Add News18 as
Preferred Source on Google

हनुमानजी ने बताया हर चीज में राम का होना जरूरी – कथा के अनुसार, हनुमानजी ने विनम्रता से जवाब दिया कि वे हर वस्तु में अपने प्रभु श्रीराम को खोज रहे हैं. जिस वस्तु में राम नाम या उनके प्रभु का वास नहीं है, वह उनके लिए किसी काम की नहीं है. यह सुनकर दरबार में मौजूद कुछ लोगों ने उनकी भक्ति पर सवाल उठाए और संदेह के साथ देखने लगे.

हनुमानजी ने दिया प्रमाण – तब कुछ लोगों ने उनसे प्रमाण मांगा, तभी हनुमानजी ने अपनी छाती चीरकर दिखा दी. मान्यता के अनुसार, उनके हृदय में भगवान श्रीराम और माता सीता विराजमान थे. यह अद्भुत दृश्य देखकर पूरा दरबार आश्चर्यचकित रह गया. भगवान श्रीराम और माता सीता भी हनुमानजी के इस अटूट प्रेम और समर्पण से भावुक हो उठे.

श्रीराम के सबसे प्रिय भक्त कहलाए हनुमानजी – इस कथा के माध्यम से हनुमानजी ने यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति केवल दिखावे या कीमती उपहारों में नहीं होती, बल्कि मन में अपने आराध्य के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण होना जरूरी है. हनुमानजी के हृदय में हमेशा भगवान श्रीराम और माता सीता का वास रहता है. इसी वजह से हनुमानजी को परम राम भक्त कहा जाता है. भक्तों का विश्वास है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करता है और श्रीराम का स्मरण करता है, उसके जीवन में साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार होता है. यही कारण है कि आज भी हनुमानजी की भक्ति को समर्पण की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link