West Asia Conflict: अंधा हुआ NSA तो होर्मुज में जहाज ठोकने लगा ईरान उधर चेलों ने लगा दी सऊदी की लंका, फिर रियाद एयरपोर्ट टार्गेट पर

West Asia Conflict: अंधा हुआ NSA तो होर्मुज में जहाज ठोकने लगा ईरान उधर चेलों ने लगा दी सऊदी की लंका, फिर रियाद एयरपोर्ट टार्गेट पर


Last Updated:

West Asia Conflict Intensifies: इस वक्त पूरी दुनिया के अलग-अलग देश किसी न किसी के युद्ध या तनाव में हैं. चाहे रूस-यूक्रेन हो, अमेरिका-ईरान हो या फिर सऊदी-हूतियों के बीच का संघर्ष. यही वजह है कि अमेरिका के सिक्योरिटी नेटवर्क में सेंध लगते ही ईरान ने होर्मुज में शिप ठोकने शुरू कर दिए. वहीं हूतियों ने सऊदी को घेर रखा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमेरिका-ईरान का युद्ध गहराया, हूतियों ने मचाया बवाल.

West Asia Conflict: अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की तो बात ही छोड़िए, अब ये युद्ध सिर्फ सामने से नहीं बल्कि पीछे से भी लड़ा जा रहा है. अमेरिका कितना भी इनकार कर ले लेकिन उसकी टेक कंपनियों से लेकर सिक्योरिटी सिस्टम तक पर होने वाले अटैक कहीं न कहीं साइबर झोल का इशारा करते हैं. खासतौर पर नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के सिस्टम में यूं ही फेल्योर नहीं हो सकता, वो भी तब, जब देश पहले से ही एक ऐसे देश के साथ युद्ध में है, जो प्रेसिडेंट के परिवार तक को खत्म करने की धमकी लगातार दे रहा है. जहां यूएस टेक्निकल ग्लिच ठीक करने में जुटा था, वहीं दो अलग मोर्चों पर ईरान उसे अपने जलवा दिखाने लगा.

ये मानना होगा पश्चिम एशिया में जंग की आंच अब सिर्फ ईरान, इजरायल या अमेरिका तक सीमित नहीं रह गई है. इसकी लपटें उन देशों और ठिकानों तक भी पहुंच रही हैं, जिन्हें अमेरिका अपने सुरक्षा नेटवर्क का अहम हिस्सा मानता रहा है. एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकरों पर लगातार अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले हो रहे हैं,  तो वहीं दूसरी तरफ ईरान के प्रॉक्सी माने जाने वाले हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाने का दावा करके अपनी ताकत का उदाहरण दे दिया है. अब सवाल ये है कि क्या अमेरिका का खाड़ी क्षेत्र में बनाया गया सुरक्षा कवच खुद दबाव में आ गया है?

रियाद के एयरपोर्ट और फाइनेंशियल सेंटर पर मिसाइल हमले?

यमन के हूती विद्रोहियों ने 18 नवंबर को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रियाद के फाइनेंशियल सेंटर को बड़ी संख्या में क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों पर सटीक और सीधे हमले किए. उन्होंने इसे यमन में सऊदी अरब की कथित सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया. हूती वही विद्रोही हैं, जिन्हें ईरान का प्रॉक्सी बताया जाता है और वे ईरान के पक्ष को युद्ध में मजबूत करने के लिए अमेरिका के दोस्त सऊदी अरब को ठोक रहे हैं. सऊदी अरब ने इन दोनों ठिकानों पर नुकसान की पुष्टि नहीं की है. इसके उलट सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का कहना है कि उसने रियाद की तरफ आ रही हूतियों की क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. गठबंधन ने यमन में हूतियों के 60 सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा भी किया है यानी दोनों तरफ से धुआंधार हमले चल रहे हैं.

ईरान ने होर्मुज को बनाया मौत की घाटी 

इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और ऐसी खबर आई है, जो चिंता पैदा करने वाली है. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक ओमान के खासाब इलाके के उत्तर में एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से अटैक हुआ. हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और एक सदस्य के लापता होने की खबर आई. हालांकि इंजन रूम की आग बुझा दी गई. हालांकि लगातार होने वाले अटैक के पीछे हर बार जिम्मेदारी ईरान नहीं लेता लेकिन सभी को पता है कि ईरान ने कुछ रूट को छोड़कर बाकी प्रतिबंधित जोन घोषित कर रखा है, जहां बारूदी सुरंगें जहाजों को एंट्री करते ही उड़ा देती हैं. होर्मुज में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं.

ट्रंप के लिए है दोहरी मुश्किल

सऊदी अरब इस वक्त अमेरिका का महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार है और उसे इसकी कीमत खूब चुकानी पड़ रही है. खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, सहयोगी देशों की रक्षा व्यवस्था और समुद्री व्यापार की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. ऐसे में रियाद जैसे महत्वपूर्ण शहर को निशाना बनाने के दावे और होर्मुज में टैंकरों पर हमले अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियां बढ़ाने वाले हैं. सबसे अहम बात यह है कि ईरान के चेले यानि उसके इस इलाके में मौजूद प्रॉक्सी भी अलग-अलग मोर्चों पर दबाव बना सकते हैं. अगर ईरान होर्मुज की पहरेदारी कर रहा है तो हूती विद्रोहियों ने लाल सागर का बाब अल मंदेब भी डिस्टर्ब कर रखा है. ऐसे में अब ये युद्ध सिर्फ मिसाइों तक सीमित नहीं है बल्कि व्यापक सुरक्षा संकट पैदा कर रहा है.



Source link