Success Story: कभी पिता के साथ किराए पर करते थे खेती, आज 14 एकड़ के मालिक, जानिए हरिभाऊ की सफलता का राज

Success Story: कभी पिता के साथ किराए पर करते थे खेती, आज 14 एकड़ के मालिक, जानिए हरिभाऊ की सफलता का राज


Last Updated:

Success Story: बोरसल के किसान हरिभाऊ ने करीब 30 साल पहले किराए की जमीन पर खेती शुरू की थी और आज वे 14 एकड़ जमीन के मालिक बनकर कुल 35 एकड़ में खेती कर रहे हैं.

Success Story: मेहनत लगन और हौसले से इंसान अपनी तकदीर बदल सकता है. इसका उदाहरण बोरसल के किसान हरिभाऊ हैं जिन्होंने करीब 30 साल पहले किराए की जमीन पर खेती शुरू की थी. कभी पिता के साथ किराए की जमीन पर मेहनत करने वाले हरिभाऊ आज खुद 14 एकड़ जमीन के मालिक हैं. उनकी इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. इतना ही नहीं, वे खुद की जमीन के साथ किराए की जमीन मिलाकर कुल 35 एकड़ में खेती कर रहे हैं.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान हरिभाऊ बताते हैं कि खेती का सफर आसान नहीं था. करीब तीन दशक पहले उन्होंने अपने पिता के साथ किराए की जमीन लेकर खेती की शुरुआत की थी. उस समय संसाधन सीमित थे. लेकिन मन में आगे बढ़ने का जुनून था. उन्होंने खेती को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी बदलने का जरिया बनाया. लगातार मेहनत की और खेती से होने वाली आमदनी को जमीन खरीदने तथा खेती का दायरा बढ़ाने में लगाया. धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाने लगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होती गई. एक समय किराए की जमीन पर खेती करने वाले हरिभाऊ आज 14 एकड़ खुद की जमीन के मालिक बन चुके हैं. इसके अलावा वे करीब 15 एकड़ जमीन किराए पर लेकर खेती कर रहे हैं. इस तरह कुल 35 एकड़ में उनका कृषि कार्य संचालित हो रहा है.

8 फसलों की करते हैं खेती
हरिभाऊ पारंपरिक खेती के साथ अलग-अलग फसलों को प्राथमिकता देते हैं. उनके खेतों में केला, कपास, गन्ना, मक्का, चना और सोयाबीन सहित कई फसलें उगाई जाती हैं. अलग-अलग मौसम के अनुसार फसलों का चयन करने से उन्हें खेती में बेहतर अवसर मिलते हैं. मिश्रित खेती के जरिए वे सालाना करीब 10 से 15 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं.

15 से 20 लोगों को दे रहे रोजगार
हरिभाऊ की सफलता का लाभ केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है. खेती के बड़े रकबे के कारण उनके खेतों में आसपास के 15 से 20 लोगों को काम मिलता है. इस तरह वे दूसरे परिवारों की आजीविका का सहारा भी बने हुए हैं. किराए की जमीन से खेती शुरू कर खुद की 14 एकड़ जमीन खरीदने तक का उनका सफर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा है. उनकी कहानी बताती है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास किए जाएं तो खेती के माध्यम से भी आर्थिक तरक्की की जा सकती है.



Source link