School Holiday Tomorrow 20 November 2026: कल 20 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के चलते इस राज्य में छुट्टी घोषित

School Holiday Tomorrow 20 November 2026: कल 20 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के चलते इस राज्य में छुट्टी घोषित


नई दिल्ली (School Holiday Tomorrow 20 November 2026). सर्दियों की दस्तक, बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच देशभर के स्टूडेंट्स के मन में हर शाम एक ही सवाल घूमता है- कल स्कूल खुलेगा या छुट्टी रहेगी? शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को लेकर भी कई राज्यों में ऐसी ही चर्चा चल रही है. कहीं चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है तो कहीं बारिश या प्रशासनिक आदेशों पर सबकी नजर टिकी है. सुबह स्कूल जाने से पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

ताजा अपडेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Akwan) का असर देखते हुए ओडिशा के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. वहीं, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में कल रेगुलर क्लासेस चलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ जगहों पर स्थानीय मौसम के हिसाब से फैसला बदल भी सकता है. जानिए कल यानी 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को कहां स्कूल खुलेंगे और कहां छुट्टी रहेगी.

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर, 10 जिलों में स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एहतियातन बड़ा कदम उठाया है. राज्य के गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा खोरधा, मलकानगिरी, रायगढ़ा और कोरापुट जिलों में भी शुक्रवार, 20 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने के लिए कहा है.

दिल्ली और बिहार में लगेंगी रेगुलर क्लासेस

देश की राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर को पूरे शहर के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है. इसलिए यहां स्कूल खुले रहेंगे. हाल ही में GRAP स्टेज-3 की पाबंदियां हटने के बाद सभी कक्षाओं के लिए ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू हो चुकी है. हालांकि, प्रदूषण का स्तर देखते हुए पेरेंट्स अपने स्कूल का WhatsApp ग्रुप या नोटिस जरूर चेक करते रहें. वहीं, बिहार में भी शुक्रवार को स्कूल खुले रहेंगे. यहां दिवाली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और पढ़ाई सामान्य रूप से चल रही है.

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का क्या है हाल?

तमिलनाडु में राज्य स्तर पर कोई छुट्टी नहीं है. लेकिन तेज बारिश से प्रभावित जिलों में जिला कलेक्टर स्थानीय हालात देखकर स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं. इसलिए वहां के स्टूडेंट्स अपने स्कूल के सर्कुलर पर ध्यान दें. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल बोर्ड के 2026 के कैलेंडर में 20 नवंबर को कोई छुट्टी दर्ज नहीं है. इसलिए वहां कल सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे. हालांकि, सीबीएसई, आईसीएसई या प्राइवेट स्कूलों का शेड्यूल अलग हो सकता है.

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में सामान्य रहेगा दिन

राजस्थान में 4 से 15 नवंबर तक चला मिड-टर्म अवकाश खत्म हो चुका है और 16 नवंबर से स्कूल खुल चुके हैं. शुक्रवार को भी राज्य में पढ़ाई सामान्य रूप से होगी. इसी तरह हिमाचल प्रदेश के 2026 के सरकारी कैलेंडर में भी 20 नवंबर को कोई राजपत्रित अवकाश नहीं है. इसलिए वहां भी स्कूल खुले रहेंगे.

नोट कर लें काम की सलाह

मौसम से जुड़े अलर्ट के समय कई बार जिला प्रशासन देर रात या सुबह तड़के छुट्टी का आदेश जारी करता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी पुराने या फर्जी मेसेज पर भरोसा न करें. सुबह बच्चे को स्कूल भेजने से पहले स्कूल का ऑफिशियल ऐप, ईमेल, वेबसाइट या क्लास टीचर का मेसेज जरूर चेक कर लें. खासकर तटीय और बारिश प्रभावित इलाकों में स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.



Source link