27.97 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस हाइब्रिड SUV को दनादन खरीद रहे लोग; कीमत मात्र ₹11.31 लाख से शुरू

27.97 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस हाइब्रिड SUV को दनादन खरीद रहे लोग; कीमत मात्र ₹11.31 लाख से शुरू


Toyota Kirloskar Motor के लिए अक्तूबर 2026 का महीना बिक्री के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा. कंपनी की डोमेस्टिक सेल में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में टोयोटा ने कुल 29,521 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 40,257 यूनिट की बिक्री की थी.

इस तरह टोयोटा की टोटल सेल में 10,736 यूनिट की कमी आई है, जो सालाना आधार पर 26.67 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. ग्लैंजा, हाईराइडर और हाईक्रॉस जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स की घटती मांग ने कंपनी के ओवरऑल परफॉरमेंस पर दबाव डाला है. हालांकि, कुछ चुनिंदा गाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन भी किया. आइए, कंपनी की Model-Wise Sales Report जानते हैं.

1. Toyota Urban Cruiser Hyryder

अक्टूबर 2026 में टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अर्बन क्रूजर हाईराइडर रही, जिसकी कुल 7,797 यूनिट सेल की गई हैं. हालांकि, अक्टूबर 2025 में बिकी 11,555 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री में 3,758 यूनिट यानी 32.52 प्रतिशत की बड़ी सालाना गिरावट आई है. इसके बावजूद कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी सबसे अधिक 26.41 प्रतिशत रही.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की एक्स-शोरूम कीमत 11.31 लाख रुपये से शुरू होकर 20.19 लाख रुपये तक जाती है. मस्कुलर लुक और एलईडी डीआरएल इसके डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं. इसके प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 9-इंच टचस्क्रीन और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इसमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और सीएनजी इंजन विकल्प हैं, जो 27.97 kmpl तक माइलेज देते हैं.

2. Toyota Innova Hycross

बिक्री के मामले में दूसरे पायदान पर इनोवा हाईक्रॉस रही, जिसे अक्टूबर 2026 में 5,364 ग्राहकों ने खरीदा. पिछले साल इसी अवधि में इसकी 7,458 यूनिट बिकी थीं, यानी इस साल इसकी बिक्री में 2,094 यूनिट या 28.08 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. टोयोटा की कुल मासिक बिक्री में हाईक्रॉस का मार्केट शेयर 18.17 प्रतिशत रहा.

3. Toyota Innova Crysta

तीसरे नंबर पर टोयोटा की भरोसेमंद एमपीवी इनोवा क्रिस्टा ने अपनी जगह बनाई है. अक्टूबर 2026 में इसकी 4,077 यूनिट की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2025 में बिकी 3,631 यूनिट के मुकाबले 446 यूनिट ज्यादा है. इस मॉडल ने सालाना आधार पर 12.28 प्रतिशत की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की और कंपनी की कुल सेल में 13.81 प्रतिशत का योगदान दिया.

4. Toyota Fortuner

फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट की बादशाह टोयोटा फॉर्च्यूनर चौथे स्थान पर रही और इसने शानदार प्रदर्शन किया. अक्टूबर 2026 में फॉर्च्यूनर की 3,976 यूनिट बिकी हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में ये आंकड़ा 2,920 यूनिट था. इस तरह इसकी बिक्री में 1,056 यूनिट यानी 36.16 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल आई, जिससे इसका मार्केट शेयर 13.47 प्रतिशत हो गया.

5. Toyota Urban Cruiser Taisor

टॉप-5 की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अर्बन क्रूजर टैसर रही. बीते अक्टूबर महीने में इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर की 3,893 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिकी 4,561 यूनिट की तुलना में 668 यूनिट कम हैं. इसकी बिक्री में 14.65 प्रतिशत की सालाना गिरावट आई है और कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 13.19 प्रतिशत रही.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Toyota Rumion की 2784 यूनिट, Glanza की 842 यूनिट, Hilux की 342 यूनिट, Camry की 202 यूनिट, Vellfire की 138 यूनिट, Ebella की 54 यूनिट और LC300 की मात्र 52 यूनिट ही बिकी हैं.



Source link