Last Updated:
अमल्लकपुर में एक ऐसा विद्यालय संचालित हो रहा है, जहां अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है. स्कूल संचालक रोशन लाल पटेल इन बच्चों को कॉपी, पेन और स्कूल बैग भी मुफ्त उपलब्ध कराते हैं. पहले शासकीय विद्यालयों में गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाते समय उन्होंने अनाथ बच्चों और उनके दादा-दादी की आर्थिक परेशानियों को करीब से देखा था. तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अपना विद्यालय खोलने पर ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा और पढ़ाई के जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएंगे.
सीधी. सीधी जिले में संचालित एक ऐसा विद्यालय है जिसमें जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता नहीं रहते उनके लिए शिक्षा निशुल्क रहती है और विद्यालय के संचालक के द्वारा उन छात्रों को निशुल्क कॉपी पेन और बैग की भी व्यवस्था की जाती है ताकि उन्हें पढ़ने और लिखने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनका सपना पूरा हो सके.
सीधी जिले के अमल्लकपुर में संचालित के संचालक रोशन लाल पटेल के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि पहले वह गेस्ट टीचर के रूप में शासकीय विद्यालयों में पढ़ाते थे. उस समय उन्होंने बहुत कठिनाइयों को देखा. जिन छात्रों के माता-पिता नहीं रहते थे उनके बाबा और दादी के लिए काफी दिक्कतें होती थी. उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते थे जिसकी वजह से काफी परेशानी उन छात्रों के लिए उत्पन्न होती थी तब से उन्होंने ठाना था कि जब वह अपना विद्यालय संचालित करेंगे तो ऐसे छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का कार्य करेंगे. उनके द्वारा अपना खुद का विद्यालय संचालित किया जा रहा और अब उन तमाम छात्रों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहे हैं.
इन छात्रों को मिलती है 50% की छूट
विद्यालय के संचालक के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि जब से उन्होंने विद्यालय को संचालित किया है तो जिन बच्चों के अभिभावक नहीं रहते उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराते हैं साथ ही उनके लिए पेन, कॉपी और बैग की भी व्यवस्था करते हैं. उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के माता-पिता में से कोई एक नहीं रहता उनके लिए आधी फीस माफ रहती है उन्हें 50% की छूट दी जाती है. उन्होंने बताया कि सामान्य परिवार से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है इसलिए उनके द्वारा यह अभियान को प्रारंभ किया गया और समाज में प्रेरणा देने का कार्य किया गया. साथ ही उन्होंने सभी से अपील भी कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं रहते उनके लिए कुछ ना कुछ आप करिए और उनका सहारा बने ताकि उनका जीवन अच्छा हो सके.