दिल्ली में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने ऑटो को रौंदा, दो की मौत, जमानत मिलने के बाद अब
Last Updated:
दिल्ली के कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो को रौंद दिया. इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए, हालांकि बाद में अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस अब जमानत पर गए आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है.
दिल्ली में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने ऑटो को रौंदा, दो की मौत, जमानत मिलने के बाद अब ड्राइवर को ढूंढ रही पुलिस. सांकेतिक फोटो.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार-बुधवार की रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एक ऑटो में जबर्दस्त टक्कर मार दी. जिससे ऑटो के साथ-साथ उसके आसपास खड़े लोग भी इस भीषण एक्सीडेंट की चपेट में आ गए. दोनों वाहनों की भिडंत में 8 लोग घायल हो गए.
जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने इस हादसे में घायल आठों लोगों को अस्पताल पहुंचाया और फॉर्च्यूनर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. हालांकि किसी भी घायल की मौत न होने के बाद ड्राइवर को बुधवार सुबह जमानत मिल गई.
अब जानकारी मिली है कि अस्पताल में भर्ती 8 में से दो लोगों की मौत हो गई है. लिहाजा पुलिस ने इस मामले में धारा 304 को भी जोड़ा है और अब आरोपी की तलाश की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान गाड़ी ड्राइव करने वाला आरोपी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है. एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे बुधवार की सुबह जमानत मिल गई थी क्योंकि तब तक सभी आठ लोग घायल हालत में अस्पताल में थे और किसी की मौत नहीं हुई थी. लेकिन उसके बाद मामला गंभीर हो गया. दो लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद दिल्ली पुलिस अब आरोपी को ढूंढ रही है.