Last Updated:
जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की भव्य इमारत से जुड़ा राजा गोकुलदास का एक दिलचस्प किस्सा है. बताया जाता है कि न्याय के इस मंदिर के लिए उनकी जमीन सरकार को महज 1 रुपए के सांकेतिक किराए पर लीज पर दी गई थी. बाद में उन्होंने यह संपत्ति पूरी तरह दान कर दी
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के इतिहास में राजा गोकुलदास और उनकी संपत्तियों का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. जहां शहर के ऐतिहासिक हवेलियां और कई इमारतें आज भी मौजूद हैं, जो अपनी शानदार नक्काशी और वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं.राजा गोकुलदास से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा जबलपुर के वर्तमान मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय भवन से भी जुड़ा है.
जब इस शानदार इमारत को प्रशासनिक या न्याय के कार्यों के लिए उपयोग में लाने की बात आई, तो इसे सरकार को मात्र 1 रुपये के सांकेतिक किराए पर मतलब लीज पर सौंपा गया था, ताकि शहर और प्रदेश के लोगों को न्याय मिल सके. बाद में इस ऐतिहासिक संपत्ति को पूरी तरह दान कर दिया गया. हवेलीनुमा इमारत जबलपुर की शान और उसकी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की सबसे बड़ी गवाही देती है.
1909 के गजट में दर्ज ऐतिहासिक तथ्य
इतिहासकार जयंत वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के गजट अंग्रेजों ने तैयार किए थे, जो 1909 के करीब बने और बाद में रिवाइज किए गए. 1909 के गजट में इस बात का जिक्र है कि राजा गोकुलदास ने अंग्रेजों को अपना साम्राज्य स्थापित करने में मदद की थी. जिसके बदले उन्हें कई गांव और जमीन दी गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी आधार पर संबंधित जमीनें उन्हें मिली हुई थीं.
कम लैंड रेवेन्यू, राजा ने अंत में दान कर दी हाईकोर्ट की जमीन
इतिहासकार जयंत वर्मा ने उस दौर की राजस्व व्यवस्था का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय लैंड रेवेन्यू बेहद कम हुआ करता था, जैसे प्रति एकड़ चार आना या दो आना. उन्होंने कहा कि इसी तरह हाई कोर्ट के मामले में भी उस समय यह क्षेत्र शहर से काफी अलग था. इसी पृष्ठभूमि में जमीन दी गई थी और तत्कालीन लैंड रेवेन्यू के अनुसार ही 1 रुपये के लीज रेंट की व्यवस्था निर्धारित की गई थी. जिसके चलते यह जिक्र होता हैं.