Last Updated:
बॉलीवुड में आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते. अब टैलेंटेड एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी आलिया की मुरीद हो गई हैं. फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग के दौरान शरवरी ने देखा कि आलिया किस तरह कैमरे के सामने अपना 100 प्रतिशत देने के साथ बेटी राहा, घर और ब्रांड्स सारी जिम्मेदारियों को बखूबी संभालती हैं. अब शरवरी ने आलिया के इस अंदाज की जमकर तारीफ की है और उन्हें अपना आइडिल बताया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ काम और परिवार के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाने के लिए भी जानी जाती हैं. अब उनकी इस खूबी की मुरीद खुद एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी हुई हैं. शरवरी का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग के दौरान आलिया को करीब से देखा और समझा कि वह एक साथ कितनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं.
दरअसल, शरवरी हाल ही में टीवी शो ‘कोण होणार करोडपती’ में खास मेहमान बनकर पहुंचीं. यहां शो की होस्ट माधुरी दीक्षित से बातचीत के दौरान उन्होंने आलिया के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. इस दौरान शरवरी ने बताया कि आलिया लंबे समय से उनकी फेवरेट एक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं और वह उनसे काफी इंस्पायर हैं.
शरवरी ने कहा कि आलिया ने अपने करियर में जिस तरह की फिल्में चुनी हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं, वह उनके लिए हमेशा सीखने वाली बात रही है. उन्होंने पर्दे पर ऐसी कहानियां पेश की हैं, जिन्हें देखकर शरवरी के मन में भी वैसी ही फिल्में करने की इच्छा पैदा हुई. इसलिए जब उन्हें आलिया के साथ काम करने का मौका मिला, तो वह काफी खुश थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शरवरी के मुताबिक, ‘अल्फा’ की शूटिंग उनके लिए सिर्फ एक फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस नहीं था, बल्कि आलिया से बहुत कुछ सीखने का मौका भी था. वह चाहती थीं कि ज्यादा से ज्यादा समय आलिया के आसपास बिताएं और उन्हें देखकर उनकी काम करने की शैली को समझें.
उन्होंने बताया कि आलिया शूटिंग के दौरान भी कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालती हैं. जब कैमरा चालू होता है, तो उनका पूरा ध्यान अपने किरदार और सीन पर रहता है. वह अपने काम में पूरी मेहनत लगाती हैं और 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस देती हैं. लेकिन जैसे ही शॉट खत्म होता है, वह घर, अपनी बेटी राहा, ब्रांड्स और दूसरे कामों की प्लानिंग में जुट जाती हैं.
शरवरी ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. उनके लिए यह देखना काफी प्रेरणादायक था कि कोई अभिनेत्री अपने काम के साथ परिवार और दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी इतनी अच्छी तरह मैनेज कर सकती है. उन्होंने आलिया को शानदार कलाकार के साथ-साथ बेहतरीन मल्टीटास्कर बताया.
शरवरी की ये बातें सुनकर माधुरी दीक्षित भी काफी इंप्रेस हुईं. उन्होंने कहा कि आलिया सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि अपनी जिंदगी के हर पहलू को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं.
बात करें फिल्म ‘अल्फा’ की, तो इसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है. यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. इस फिल्म के साथ शरवरी भी यशराज फिल्म्स की चर्चित स्पाई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गई हैं.