Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Azam Khan News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. रामपुर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा और बदलाव नहीं, सैलाब आएगा. आजम खान ने संविधान की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश आजाद है, लेकिन संविधान कैद है. उन्होंने मुर्गी, बकरी और भैंस चोरी के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर भी तंज कसा. आजम खान को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है.
आजम खान अब जेल से बाहर आ चुके हैं.
Azam Khan News: मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार आजम खान रिहा हो चुके हैं. आजम खान जमानत पर रिहा होकर बुधवार को रामपुर पहुंचे. जेल से बाहर आने के बाद रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता आजम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव कोई चुनाव नहीं बल्कि ‘इंकलाब’ होगा. गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद देर रात रामपुर पहुंचे आजम खान का बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में आजम खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने पर रिहा किये जाने से उनका इस बात पर यकीन मजबूत हो गया है कि देश आजाद है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन संविधान कैद है. हम सब को मिलकर संविधान की आजादी की मांग करना चाहिए.’ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे गये सवाल पर आजम खान ने कहा, ‘इस बार चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा. बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा.’
उन्होंने कहा, ‘अब लोग धर्म और जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे. मुद्दों पर लड़ाई होगी और हम जैसे लोग संविधान के लिए और विधान के लिए मरने के लिए तैयार थे, तैयार हैं और तैयार रहेंगे.’ आजम खान ने आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर खुद को न्याय दिलाये जाने के पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बारे में कहा, ‘न्याय तो न्याय है लेकिन बदला किसी से नहीं लिया जाएगा.’
‘अल्लाह करे हर गली में एक मुर्गी चोर पैदा हो’
मुर्गी, बकरी और भैंस चोरी जैसे आरोपों का भी सामना कर रहे आजम खान ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर मुर्गी चोरी करने वाला, बकरी और भैंस चोरी करने वाला शख्स प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोपी हो सकता है और वह विश्वविद्यालय बनाता है तो उनकी अल्लाह से दुआ है कि हर गली में एक मुर्गी चोर पैदा हो ताकि वह विश्वविद्यालय बना सके.
#WATCH | Rampur, Uttar Pradesh | After reaching his home from Dasna jail, Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan says, “Chunav nahi hoga, Inquilab hoga. Badlav nahi hoga, sailab hoga. Now, people won’t contest in the name of caste or religion; contests will be based on issues. People like us are always ready to die for the Constitution. Am I mafia? I opened schools for children, established a University – if someone like that could be mafia, if a ‘murgi chor’, ‘bakri chor’, ‘bhains chor’ could be ED’s guilty then I pray to God that may every lane have a ‘murgi chor’ so that he can establish a University. All Constitutional bodies should accept that they are losing their reputation…They should save their reputation…”