SBI की UPI सर्विस 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी , जान लें टाइम और वजह, व‍िकल्‍प भी

SBI की UPI सर्विस 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी , जान लें टाइम और वजह, व‍िकल्‍प भी


Last Updated:

अगर स्टेट बैंक (SBI) में आपका अकाउंट है तो 19 नवंबर की रात संभलकर डिजिटल लेनदेन करें. मेंटेनेंस के चलते रात 1:15 बजे से 2:00 बजे तक बैंक की UPI सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. हालांकि इस दौरान बिना रुकावट पेमेंट करने के लिए UPI Lite का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसकी लिमिट अब RBI ने बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन कर दी है.

Zoom

एसबीआई की सर्विस आज रात कुछ देर के ल‍िए बंद रहेगी.

नई द‍िल्‍ली. स्‍टेट बैंक (SBI) की यूपीआई सर्विस गुरुवार यानी 19 नवंबर 2026 को 45 मिनट के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगी. यह बंदी श‍िड्यूल्‍ड मेंटेंनेंस के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव मिल सके. एसबीआई ने X पर बताया कि 19 नवंबर की रात 1 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 2 बजे तक बैंक की सभी यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से काम नहीं करेंगी. हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि मेंटेनेंस का यह काम तय समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है. इस दौरान ग्राहकों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए बैंक ने खेद भी जताया है.

इस दौरान पेमेंट कैसे कर पाएंगे ग्राहक?

अगर इस 45 मिनट के दौरान आपको कोई जरूरी पेमेंट करना पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. एसबीआई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट करने के लिए यूपीआई लाइट (UPI Lite) सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एसबीआई के BHIM SBI Pay ऐप के जरिए यूपीआई लाइट वॉलेट में पहले से पैसे डालकर रख सकते हैं, जिससे मेंटेनेंस के दौरान भी आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा.

क्या है यूपीआई लाइट और इसकी नई लिमिट?

यूपीआई लाइट छोटे भुगतानों के लिए बनाया गया एक खास वॉलेट है. इसमें पेमेंट करते समय आपको बार-बार अपना यूपीआई पिन (UPI PIN) डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के मुताबिक, अब आप यूपीआई लाइट के जरिए एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं. साथ ही, आप अपने इस यूपीआई लाइट वॉलेट में एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं.



Source link