Karnataka Bank New CEO: उदय कुमार हेब्बार बने कर्नाटक बैंक के नए सीईओ, लेकिन 7 फीसदी क्‍यों लुढ़का शेयर

Karnataka Bank New CEO: उदय कुमार हेब्बार बने कर्नाटक बैंक के नए सीईओ, लेकिन 7 फीसदी क्‍यों लुढ़का शेयर


Last Updated:

कर्नाटक बैंक ने उदय कुमार हेब्बार को नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. जैसे ही यह खबर मार्केट में आई, बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई . एनएसई पर शेयर 7.14 प्रतिशत गिरकर 342.45 रुपये पर बंद हुआ. माना जा रहा है क‍ि टॉप मैनेजमेंट में इतनी तेजी से बदलाव की वजह से लोग प्रॉफ‍िट बुक‍िंग में जुट गए.

Zoom

उदय कुमार हेब्‍बार कर्नाटक बैंक के नए सीईओ बने.

बेंगलुरु. कर्नाटक बैंक ने उदय कुमार हेब्‍बार को अगले तीन साल के ल‍िए अपना नया मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ न‍ियुक्‍त क‍िया है.र‍िजर्व बैंक ने उनकी न‍ियुक्‍ति‍ को मंजूरी भी दे दी. लेकिन यह खबर आते कर्नाटक बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. बाजार बंद होने तक NSE पर शेयर 7.14% की बड़ी गिरावट के साथ 342.45 रुपये पर आ गया. हालांक‍ि बीते कुछ हफ्तों से शेयर में जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा था.

सोमवार की सुबह यह शेयर 367.45 रुपये पर खुला था और एक समय 369.9 रुपये तक गया. लेकिन नए मैनेजमेंट से जुड़ी खबर बाजार में आते ही ट्रेडर्स ने इसमें प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी. सुबह 10:35 बजे शेयर 3.80% गिरकर 354.75 रुपये पर आ गया.दोपहर 12:35 बजे तक गिरावट 5.45% हो गई और भाव 348.70 रुपये रह गया. बाजार बंद होने के समय यह शेयर दिन के अपने सबसे निचले स्तरों के करीब, 7.14% टूटकर 342.45 रुपये पर बंद हुआ.

कौन हैं नए MD और CEO उदय कुमार हेब्बार?

बैंक ने बताया कि हेब्बार की तीन साल की नियुक्ति उस दिन से शुरू होगी जिस दिन वह अपना पदभार ग्रहण करेंगे. उनकी नियुक्ति अभी शेयरधारकों की अंतिम मंजूरी पर भी निर्भर है. हेब्बार के पास कमर्शियल बैंकिंग, एग्रीकल्चर फाइनेंस और माइक्रो-बैंकिंग के क्षेत्र में 40 से ज्यादा सालों का लंबा अनुभव है. वह इससे पहले क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड में 10 साल MD और CEO रह चुके हैं.

क्यों गिरा शेयर?

इस भारी गिरावट की मुख्य वजह मैनेजमेंट में हो रहे लगातार बदलावों को माना जा रहा है. पिछले हफ्ते पुराने MD और CEO राघवेंद्र श्रीनिवास भट का कार्यकाल खत्म हुआ था. इसके तुरंत बाद, 16 नवंबर को बैंक ने दो महीने के लिए बीजी श्रीकृष्णाविलास शंकरनारायणन को अंतरिम MD और CEO बना दिया था.

और अब अचानक हेब्बार की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई. जानकारों के मुताबिक, किसी भी कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में इतने कम समय में तेजी से हो रहे बदलावों को देखकर निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति बन जाती है. ट्रेडर्स यह समझना चाहते हैं कि क्या नया नेतृत्व बैंक की पुरानी नीतियों पर कायम रहेगा या कोई बड़ा बदलाव करेगा? इसी अनिश्चितता के कारण आज शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई.



Source link