ED की वो 5 बड़ी चूक, जिनसे आजम खान को मिली अंतरिम जमानत; इलाहाबाद हाईकोर्ट की 5 बड़ी टिप्पणियों ने किया सब कुछ साफ

ED की वो 5 बड़ी चूक, जिनसे आजम खान को मिली अंतरिम जमानत; इलाहाबाद हाईकोर्ट की 5 बड़ी टिप्पणियों ने किया सब कुछ साफ


Last Updated:

Azam Khan Interim Bail: आजम खान को ED ने जो गिरफ्तार किया है, उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहली नजर में प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण माना है. अदालत को लगा कि आजम खान की गिरफ्तारी में संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया गया ह.ै खास तौर पर गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में देने, वीडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजों को लेकर ED की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं. और जानते हैं अंदर की बात. आखिर कैसे आजम खान को मिली अंतरिम जमानत. इलाहाबाद हाईकोर्ट की 5 बड़ी टिप्पणियों ने किया सब कुछ साफ है.

Zoom

आजम खान के मामले में ED की पांच बड़ी गलतियां, हाईकोर्ट ने क्यों दी अंतरिम जमानत?

Allahabad high court grants interim bail: आजम खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रिया का सख्ती से पालन नहीं किया. जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह-I की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के उल्लंघन से जुड़े सवाल उठाए हैं. लेकिन सवाल है कि आखिर ED से ऐसी कौन सी ऐसी पांच चूक हो गई. जिसके आधार पर आजम खान को जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया? LiveLaw मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आइए समझते हैं पूरा मामला.

  1. पहली चूक- गिरफ्तारी के आधार लिखित में नहीं दिए, 40 मिनट में दूसरी गिरफ्तारी पर सवाल: आजम खान को 31 अक्टूबर 2026 को रामपुर जिला जेल से रिहा किया गया था. पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद वह शाम 7:10 बजे जेल से बाहर आए. लेकिन इसके करीब 40 मिनट बाद ही ED ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया. हाईकोर्ट ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया. अदालत ने कहा कि एक मामले में जेल से रिहाई के तुरंत बाद दूसरे मामले में गिरफ्तारी प्रथम दृष्टया कार्रवाई के प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण होने की ओर इशारा करती है. हाईकोर्ट ने पाया कि याचिका के साथ लगाए गए दस्तावेजों से ऐसा प्रतीत होता है कि ED ने आजम खान को गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में नहीं दिए थे. उन्हें रिमांड पर पेश किए जाने से पहले भी ये दस्तावेज उपलब्ध कराने का प्रमाण नहीं मिला. ED का कहना था कि आजम खान को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी. उन्होंने दस्तावेज लेने से इनकार कर दिया था. लेकिन अदालत ने इस दलील पर सवाल उठाए.
  2. दूसरी चूक- दस्तावेजों पर तारीख और समय गायब: अदालत ने गिरफ्तारी के आधार वाले दस्तावेजों में भी कमी पाई. इन पर उन्हें तैयार करने की जगह, तारीख और समय का उल्लेख नहीं था. ये तीनों जानकारियां खाली छोड़ी गई थीं. हाईकोर्ट ने इस बात को भी अपनी टिप्पणियों में शामिल किया है.
  3. तीसरी चूक-बहन को भेजे WhatsApp मैसेज में दस्तावेज नहीं: ED ने 31 अक्टूबर 2026 को रात 9:10 बजे आजम खान की बहन को WhatsApp मैसेज भेजा था. लेकिन हाईकोर्ट ने पाया कि इस मैसेज के साथ गिरफ्तारी के आधार से जुड़े दस्तावेज नहीं लगाए गए थे. अदालत ने इसे भी मामले की एक अहम परिस्थिति माना है.
  4. चौथी चूक- दस्तावेज लेने से इनकार का वीडियो नहीं: ED का दावा था कि उसके अधिकारियों ने आजम खान को गिरफ्तारी के आधार वाले दस्तावेज देने की कोशिश की थी. उन्होंने इन्हें लेने से मना कर दिया था. लेकिन एजेंसी ऐसा कोई वीडियो या फोटो पेश नहीं कर सकी, जिसमें अधिकारी दस्तावेज देते और आजम खान इनकार करते दिखाई देते हो.
  5. पांचवीं चूक-रिमांड अर्जी में वीडियोग्राफी का जिक्र नहीं: ED ने माना था कि 31 अक्टूबर को आजम खान की गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी की गई थी. लेकिन अदालत ने पाया कि 1 नवंबर 2026 को दाखिल रिमांड अर्जी में इसका कोई उल्लेख नहीं था. हाईकोर्ट ने इस कमी को भी गंभीरता से देखा.

आजम मामले में अनुच्छेद 22 और PMLA के पालन पर सवाल

हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि ED ने गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के तहत जरूरी प्रक्रिया का सख्ती से पालन नहीं किया. अदालत ने कहा कि इन परिस्थितियों में आजम खान अंतरिम जमानत के हकदार हैं. हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया कि ED की ओर से रखी गई दलीलों पर अभी और विचार होना बाकी है. एजेंसी ने आजम खान को दस्तावेज देने से इनकार करने के बाद तैयार किए गए रनिंग पंचनामा का भी हवाला दिया था.

क्या जेल से बाहर आएंगे आजम खान?

हाईकोर्ट ने आजम खान को निजी मुचलका और समान राशि के दो जमानतदार पेश करने की शर्त पर अंतरिम जमानत दी है. यह राहत अगली सुनवाई यानी 10 दिसंबर तक जारी रहेगी. ED को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. वहीं आजम खान को एजेंसी के संक्षिप्त जवाब पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन मिले हैं. फिलहाल यह अंतरिम जमानत है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम फैसला आना बाकी है.



Source link