2 ‘धुरंधरों’ ने दो फिल्मों से कूटे 3200 Cr, अब तीसरी की तैयारी में रणवीर सिंह-आदित्य धर? 2028 में हो सकता धमाका

2 ‘धुरंधरों’ ने दो फिल्मों से कूटे 3200 Cr, अब तीसरी की तैयारी में रणवीर सिंह-आदित्य धर? 2028 में हो सकता धमाका


Last Updated:

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है. दोनों ने एक ही कहानी पर दो पार्ट में धुरंधर फिल्म लाए और सबने इसे खूब प्यार दिया. दोनों को लेकर अब चर्चा है कि जल्द ही एक नई फिल्म लाने वाले हैं.

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ब्लॉकबस्टर रही. दोनों 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर पार्ट 1 लेकर आए थे जिसने वर्ल्डवाइड करीब 1350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिर 3 महीने के बाद मार्च 2026 में धुरंधर द रिवेंज से दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा और वर्ल्डवाइड 1852 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसका मतलब ये हुआ कि दोनों की जोड़ी ने दोनों फिल्मों से करीब 3200 करोड़ रुपये कूटे. (Insta/adityadharfilms)

अब फिल्म इंडस्ट्री में दोनों की तीसरी फिल्म की चर्चा भी तेज हो गई है. खबरें हैं कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है और वह भी एक धुआंधर सब्जेक्ट के साथ. इतना ही नहीं, दावा तो ये भी किया जा रहा है कि मेकर्स 2028 तक इसे लेकर भी आने वाले हैं. (Insta/adityadharfilms)

मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के दो सुपरस्टार रणवीर सिंह और आदित्य धर एक नई फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं.दोनों 2027 तक इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे और 2028 तक इसे रिलीज भी कर सकते हैं. (Insta/adityadharfilms)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मगर अभी तक न तो मेकर्स ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है न ही एक्टर ने कुछ कहा है. ‘न्यूज18’ भी इसकी पुष्टि नहीं करता है. मगर इन खबरों को पढ़ते ही इंटरनेट पर यूजर्स की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ गई है. (Insta/adityadharfilms)

सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई. फैंस एक्साइटेड हो गए. कुछ ने कहा कि दोनों मिलकर नया मास्टर पीस देने वाले हैं तो किसी ने कहा कि दोनों की जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचेगी. (Insta/adityadharfilms)

दूसरी तरफ आदित्य धर को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स में आई थीं कि वह अगली फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य और मौर्य साम्राज्य के उदय पर आधारित हो सकती है. इसमें कई जाने माने चेहरों को कास्ट किया जा सकता है. हालांकि इसकी भी पुष्टि नहीं हुई थी. (Insta/adityadharfilms)

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह जय मेहता के निर्देशन में प्रलय फिल्म पर इन दिनों काम कर रहे हैं. ये एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है. इसकी बागडोर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता को मिली है. दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. (Insta/adityadharfilms)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link