सुष्मिता सेन संग किया टूटकर रोमांस, 1 सुपरस्टार को दे चुका तगड़ी टक्कर, अब काम मांगने को मोहताज हुआ नामी एक्टर

सुष्मिता सेन संग किया टूटकर रोमांस, 1 सुपरस्टार को दे चुका तगड़ी टक्कर, अब काम मांगने को मोहताज हुआ नामी एक्टर


Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया में कब करियर में अर्श से फर्श पर आ जाए, कहा नहीं जा सकता. सुष्मिता सेन संग रोमांस कर चुके एक्टर शरद कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फिल्म ‘जोश’ में अपने दमदार रोल से शाहरुख को तगड़ी टक्कर देने वाले अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण अपने पालूत डॉग्स को एक एनजीओ की देखरेख में भेजते नजर आए थे. साथ ही वह लोगों से काम मांग रहे हैं कि उन्हें काम की जरूरत है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन वक्त के साथ उनकी चमक फीकी पड़ गई. कभी बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर आज सामने आकर काम मांग रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए एक्टर शरद कपूर . कभी सुष्मिता सेन के साथ फिल्म में रोमांस कर चुके एक्टर आज सोशल मीडिया पर लोगों से काम मांग रहे हैं. शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के सामने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद भी वह आज इस हाल में हैं.

शरद कपूर ने कभी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन आज वह फिल्म इंडस्ट्री से काम मांगने को मजबूर है.उनके कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. शरद कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपने भावुक अपील वाले वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से काम देने की गुहार लगाते दिखाई दिए.

उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिंटा से भी मदद मांगी. शरद का कहना था कि वह अच्छा काम करना चाहते हैं और दोबारा कैमरे के सामने लौटना चाहते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से उन्हें एक मौका देने की अपील की. उनका यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी उनके लिए भावुक नजर आए.
शरद कपूर की मदद के लिए टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य भी आगे आईं. उन्होंने अभिनेता से मुलाकात की और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में शरद लोगों से अच्छे काम की मांग करते नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री के सहयोग और नैतिक समर्थन की जरूरत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शरद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह एक अच्छे अभिनेता हैं और अब फिर से काम शुरू करना चाहते हैं. जया के वीडियो शेयर करने के बाद शरद की स्थिति को लेकर चर्चा और तेज हो गई. कई लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से उनके साथ खड़े होने की अपील की.

शरद कपूर के वीडियो वायरल होने के बाद उनके आर्थिक हालात को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, अभिनेता ने अपने एक वीडियो में साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता पैसा नहीं, बल्कि काम है. उन्होंने कहा कि वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में पहले की तरह ही काम करना चाहते हैं. शरद ने बताया कि वह फिल्मों के साथ टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने नेटफ्लिक्स और जियो जैसे प्लेटफॉर्म पर मौका मिलने की उम्मीद भी जताई. अभिनेता के मुताबिक, वह जनवरी 2027 से काम पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं.शरद कपूर ने अपनी बातचीत में बताया था कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट लग गई थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि मैदान पर बड़े खिलाड़ियों को देखकर उन्हें लगा कि वह भी मेसी की तरह खेल सकते हैं, लेकिन इसी दौरान उन्हें चोट लग गई. शरद घायल होने के बाद से ही काम के लिए गुहार लगा रहे हैं. वह पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी जूझ रहे हैं. इसी वजह से वह लंबे समय तक एक्टिंग से दूर रहे.शरद कपूर ने साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से पहचान बनाई थी. इस फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन नजर आई थीं.

फिल्म में सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का किरदार निभाया था, जबकि शरद कपूर ने नेगेटिव रोल अदा किया था. फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी.कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वह उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने हीरो के साथ-साथ खलनायक के किरदारों में भी अपनी छाप छोड़ी.

शरद कपूर के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में साल 2000 में आई ‘जोश’ का नाम भी है. इस फिल्म में वह सुपरस्टार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और चंद्रचूड़ सिंह के साथ नजर आए थे. इसके अलावा वह ‘तमन्ना’, ‘हथियार’, ‘ये है जलवा’, ‘LOC कारगिल’, ‘लक्ष्य’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए.(फोटो साभार :instagrama@the_sharadkapoor)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link