Last Updated:
सामंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. एक्ट्रेस इन दिनों मैटरनिटी ब्रेक पर हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान ही सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. अब वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं.
नई दिल्ली. सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में गोदभराई हुई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गोदभराई की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के चेहरे पर जल्द मां बनने की खुशी साफ झलक रही है. सामंथा और राज की इन तस्वीरों पर नेटिजेंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने पिछले साल शादी की थी और अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से गोदभराई हुई जिनकी तस्वीरें छाई हुई हैं. इस पूजा में कपल के साथ उनका परिवार भी नजर आया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने पति राज के साथ पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सामंथा ने इस खास मौके पर लाल रंग का अनारकली सूट पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सामंथा के पति राज निदिमोरु ने गोदभराई की रस्म के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहन लिया है. सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है. पहली तस्वीर में वह और राज एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
दोनों पूजा-पाठ के दौरान साथ बैठे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है. वहीं, दूसरी तस्वीरों में कपल को अलग-अलग रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद हैं और समारोह का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
गोदभराई की रस्म के दौरान कपल के परिवारवालों ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया. कपल ने बड़े-बुजुर्गों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई. इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के फैन ने पोस्ट कर लिखा कि वो एक्ट्रेस को मां बनता देख बेहद खुश हैं. कई सारे फैंस ने प्यार लुटा सामंथा की जिंदगी के खास पलों को औऱ खास बनाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
पिछले साल सामंथा और राज निदिमोरु ने ईशा फाउंडेशन में सादगी से शादी की थी. दोनों के फंक्शन में एक बार फिर वही सादगी नजर आई. सामंथा ने अपनी पूजा के लिए लाल रंग का सिंपल सूट और राज ने व्हाइट कुर्ता पहना जिसने फैंस का दिल जीत लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)