सऊदी से लौटकर बना सुपारी किलर, वाहिद अंसारी ने पूर्वांचल में असलहा सप्लाई का जाल कैसे फैलाया?

सऊदी से लौटकर बना सुपारी किलर, वाहिद अंसारी ने पूर्वांचल में असलहा सप्लाई का जाल कैसे फैलाया?


Last Updated:

वाहिद अंसारी पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वह गोरखपुर के कैंट थाने से भी वांछित था और कुख्यात बिट्टू इंदौरी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. यह गैंग पूर्वांचल में हथियारों की तस्करी और सुपारी लेकर हत्या जैसी वारदातों के लिए कुख्यात रहा है.

Zoom

वाहिद अंसारी

मनीष वर्मा, अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से आज सुबह एनकाउंटर की एक खबर आई. इस समाचार को पहले तो चोरी-छेड़खानी जैसे किसी अपराध में लिप्त बदमाश के खिलाफ ऐक्शन के तौर पर समझा गया. लेकिन जब पुलिस की गोली से ढेर हो चुके इस अपराधी का नाम और पहचान सामने आया तो फिर पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर इसे देखा गया. ये और कोई नहीं बल्कि गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी था. वो वाहिद जो सऊदी अरब से वापस घर लौटा तो फिर धीरे-धीरे अपराध की दुनिया का सरगना बना. पुलिस की फाइल में वाहिद की पहचान लूट, डकैती, हत्याके साथ ही हथियारों के सप्लायर के तौर पर दर्ज है.

पुलिस के ऐक्शन में ढेर हुए मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी वाहिद अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वाहिद अंसारी पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वह गोरखपुर के कैंट थाने से भी वांछित था और कुख्यात बिट्टू इंदौरी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. यह गैंग पूर्वांचल में हथियारों की तस्करी और सुपारी लेकर हत्या जैसी वारदातों के लिए कुख्यात रहा है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया है. थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के शिवबाबा धाम के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान थाना प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए. वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. प्राची सिंह पर भी गोली चली, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गाजीपुर निवासी कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत 35 संगीन मुकदमे दर्ज थे. अंबेडकरनगर में बीती रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. थाना अकबरपुर क्षेत्र के शिवबाबा धाम के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्राची सिंह स्वयं एसओजी टीम के साथ अभियान की निगरानी कर रही थीं.

इसी दौरान रात करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध बैरियर तोड़कर भागने लगे. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में थाना प्रभारी घायल हो गए. इसी दौरान एसपी डॉ. प्राची सिंह पर भी गोली चलाई गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित बच गईं.

पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बदमाशों की घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



Source link