Last Updated:
पाकिस्तान के कुछ लड़कों ने अनोखा प्रैंक करने के लिए पैरों में नेल पॉलिश लगाई और महिलाओं वाली सैंडल पहनकर ऑटो में बैठ गए. सड़क से गुजरते लोग उनके पैरों को देखकर बार-बार झांकने लगे. जब सच्चाई सामने आई, तो सभी हंस पड़े.
Viral Video : सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. यहां कभी लोगों के टैलेंट से जुड़े वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी कुछ ऐसे मजेदार कारनामे सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों पाकिस्तान का एक ऐसा ही फनी वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसमें कुछ लड़कों ने मिलकर ऐसा अनोखा प्रैंक किया कि सड़क से गुजरने वाले लोग भी उनकी चालाकी में फंसते चले गए. वीडियो की सबसे मजेदार बात यह है कि लोगों को काफी देर तक समझ ही नहीं आया कि उनके साथ आखिर हो क्या रहा है.
लड़कों ने अपनाया लड़की वाला अंदाज
वायरल वीडियो को @Shadbaghwale नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में कुछ लड़के एक ऑटो में बैठे नजर आते हैं, लेकिन उनका बैठने का तरीका काफी अलग है. उन्होंने अपने पैरों को इस तरह बाहर की तरफ रखा हुआ है कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को सबसे पहले उनके पैर दिखाई देते हैं.
मजेदार बात यह है कि लड़कों ने पैरों में महिलाओं जैसी सैंडल पहन रखी हैं. इतना ही नहीं, उनके पैरों के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी है और बड़े-बड़े नकली नाखून भी नजर आ रहे हैं. दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो ऑटो में कोई लड़की बैठी हो. बस इसी गलतफहमी का फायदा उठाकर उन्होंने लोगों के साथ प्रैंक करने की योजना बनाई.
View this post on Instagram