यूपी में नाराज हैं ब्राह्मण? अखिलेश के PDA के पंडित पर CM योगी ने सपा नेताओं वाला आईना दिखा दिया

यूपी में नाराज हैं ब्राह्मण? अखिलेश के PDA के पंडित पर CM योगी ने सपा नेताओं वाला आईना दिखा दिया


Last Updated:

मुख्यमंत्री योगी ने News18 राइजिंग भारत समिट में ब्राह्मणों की नाराजगी के मुद्दे पर सवाल किए जाने पर सपा के नेताओं की तरफ से दिए गए बयानों का आईना दिखा दिया.

Zoom

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव की तरफ से ब्राह्मण पॉलिटिक्स की बातों पर करारा हमला किया. मुख्यमंत्री योगी ने News18 राइजिंग भारत समिट में ब्राह्मणों की नाराजगी के मुद्दे पर सवाल किए जाने पर सपा के नेताओं की तरफ से दिए गए बयानों का आईना दिखा दिया.

ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी की बातें और अखिलेश यादव की तरफ से PDA में पंडित के जुड़ने की बात पर योगी आदित्यनाथ ने कहा- अगर समाजवादी पार्टी का वास्तविक चेहरा देखना हो तो उनके नेता राजकुमार भाटी के बयानों को देखिए. जिनके कार्यक्रम में अखिलेश जी गए थे दादरी में.

इसके साथ ही उनकी पार्टी के प्रतापगढ़ के सांसद एस. पी. पटेल और इससे पहले राजाराम पाल ने जैसा बयान दिया है, उसे देखिए. सपा का पूरा इतिहास ही साबित करता है कि इनका व्यवहार किसी भी हिंदू जाति के प्रति किस प्रकार का रहा है. सपा को समझना है तो इन नेताओं के बयान और शासनकाल के दौरान कारनामे को देखिए.

विपक्ष ने तुष्टिकरण की राजनीति की
सीएम योगी ने कहा कि सपा का ना तो ऐसा विजन था और न ही आस्था थी. सपा और कांग्रेस ने तुष्टिकरण के चलते संस्थाओं का इस्लामीकरण किया. यूपी को परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति ने बर्बाद किया. कुछ लोगों को उत्सव नहीं, उपद्रव पसंद है. पिछली सरकार ने PAC की 11 कंपनी बंद की थी.

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने तुष्टिकरण के चलते संस्थाओं का इस्लामीकरण किया. पहले विकास का पैसा हड़प कर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई जाती थी. लेकिन अब सबका साथ-सबका विकास होगा. तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा. हम सबको साथ लेकर चलेंगे. लेकिन तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण पर ध्यान देंगे. तुष्टिकरण पर नहीं.



Source link