Last Updated:
दीया मिर्जा अक्सर अपने सोशल वर्क की वजह से ही खबरों में रहती हैं. आमतौर पर विवादों से दूर रहने वाली दीया मिर्जा इन दिनों एक विवाद का केंद्र बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर तीखी टिप्पणी की है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.
नई दिल्ली. दीया मिर्जा आमतौर पर विवादों से दूर रहती हैं. दीया अपने सभी को-स्टार्स के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. दीया मिर्जा के बर्ताव की अक्सर लोग तारीफ भी करते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम करना उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था. उनका एक्टर संग काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही खराब था. उन्होंने अपने पोस्ट में नवाजुद्दीन को खरी-खोटी भी सुनाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
दीया ने अपने पोस्ट में लिखा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम करना किसी बुरे सपने से कम नहीं था. वो आगे लिखती हैं, न बात करने की तमीज और एटीट्यूड अलग ही लेवल का. बिलकुल ऑफेंसिव कैरेक्टर है. एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन को इस पोस्ट पर टैग भी किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि क्या ये पब्लिसिटी स्टंट है या फिर कुछ और. लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि क्या ये दोनों पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं. कुछ लोगों ने दीया को बेकार दर्जे की पब्लिसिटी के लिए ट्रोल भी किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
दीया मिर्जा ने अपनीे इस पोस्ट में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी टैग किया है, लेकिन उन्होंने अपने बयान के पीछे की वजह को लेकर कोई विस्तार से जानकारी नहीं दी. ऐसे में उनके इस अचानक किए गए पोस्ट का मकसद फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
एक्ट्रेस ने न तो किसी घटना का जिक्र किया है और न ही यह बताया है कि आखिर उन्होंने नवाजुद्दीन को टैग करते हुए यह टिप्पणी क्यों की. अब हर कोई बस सस्पेंस में है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दीया को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ेगा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)
दीया मिर्जा कुछ समय पहले दिवाली के मौके पर पटाखे न जलाने की वजह से विवादों में घिरी हुई थीं. वो बीएमसी के अभियान का चेहरा थीं. एक्ट्रेस ने लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील की जिसके बाद वो लोगों के गुस्से का शिकार बन गईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)