चित्रकूट में 30 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत, धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक बनेगा दिव्य पथ, आकर्षक थीम पर लगेंगी लाइट

चित्रकूट में 30 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत, धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक बनेगा दिव्य पथ, आकर्षक थीम पर लगेंगी लाइट


Last Updated:

चित्रकूट में शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक की सड़क को आधुनिक और आकर्षक बनाया जा रहा है. करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से इस पूरे मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है. इसके तहत सड़क को दिव्य पथ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. जिससे यहां आने वाले लोगों को बनारस जैसी खूबसूरत सड़क और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिल सकेगा.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः धर्म नगरी चित्रकूट की तस्वीर अब तेजी से बदलती नजर आ रही है. भगवान श्रीराम की तपोस्थली में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन लगातार विकास कार्य करा रहा है. इसी कड़ी में अब शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक की सड़क को आधुनिक और आकर्षक बनाया जा रहा है. करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से इस पूरे मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है. इसके तहत सड़क को दिव्य पथ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. जिससे यहां आने वाले लोगों को बनारस जैसी खूबसूरत सड़क और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिल सकेगा.

धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक सड़क होगी चौड़ीकरण

आप को बता दे कि धनुष चौराहा चित्रकूट का प्रमुख चौराहा है, यहां से शहर के अलग-अलग हिस्सों और प्रमुख स्थानों के लिए रास्ते निकलते हैं. ऐसे में इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक सड़क को बेहतर बनाने की योजना तैयार की है. इस परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ फुटपाथ, आकर्षक लाइटिंग, ग्रीन एरिया, बैठने की व्यवस्था और सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जा रहे हैं. ताकि आने वाले कुछ महीनो में यह रोड अपने आप में पूरे जिले में सबसे अलग रोड रहे.

वही इस संबंध में चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क के मध्य हिस्से में रेलिंग और डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है. इसके साथ ही पूरे मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए विशेष थीम पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं. सड़क के किनारे ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा, जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ लोगों को बेहतर वातावरण भी मिल सके,यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक कुछ समय रुककर इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकेंगे.इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच और बच्चों के मनोरंजन के लिए खेलने के उपकरण भी लगाए जाएंगे.

6 मीटर की सर्विस रोड और पार्किंग की सुविधा

उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि इस परियोजना की खास बात यह है कि मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड भी बनाई जा रही है.करीब 6 मीटर चौड़ी सर्विस रोड तैयार की जा रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी.पूरे मार्ग पर अंडरग्राउंड वायरिंग का काम भी कराया जा रहा है, जिससे बिजली के तारों का जाल दिखाई नहीं देगा और सड़क की खूबसूरती भी बनी रहेगी. सड़क और चौराहे आकर्षक होने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी. इससे आसपास के दुकानदारों को लाभ होगा. इस पूरे प्रोजेक्ट में जीएसटी सहित करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.



Source link