Last Updated:
विकासखंड वजीरगंज के किसान मोनू मौर्य इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं. वह अपने शौक को व्यवसाय बनाकर अच्छी आमदनी करने की कोशिश कर रहे हैं. पत्ता गोभी की मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है. इसका इस्तेमाल घरों से लेकर होटलों तक में किया जाता है. ऐसे में किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जियों की खेती करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. उनके पिता भी खेती-किसानी करते थे. बचपन से ही उन्हें खेती में रुचि थी. पिता को खेती करते देखकर उन्होंने भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान खेती पर लगा दिया और अपने शौक को व्यवसाय बना लिया.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में युवा अब खेती को रोजगार का अच्छा साधन बना रहे हैं. कुछ युवा नौकरी की तलाश करने के बजाय खेती में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. इसी कड़ी में विकासखंड वजीरगंज के किसान मोनू मौर्य इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं. वह अपने शौक को व्यवसाय बनाकर अच्छी आमदनी करने की कोशिश कर रहे हैं. पत्ता गोभी की मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है. इसका इस्तेमाल घरों से लेकर होटलों तक में किया जाता है. ऐसे में किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जियों की खेती करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
गोबर की खाद डालते हैं और 55 दिन में फसल हो जाती है तैयार
लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान मोनू मौर्य बताते हैं कि उन्होंने इंटर तक पढ़ाई की है. उनके पिता भी खेती-किसानी करते थे. बचपन से ही उन्हें खेती में रुचि थी. पिता को खेती करते देखकर उन्होंने भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान खेती पर लगा दिया और अपने शौक को व्यवसाय बना लिया.
मोनू मौर्य बताते हैं कि वह साल में कई महीने पत्ता गोभी की खेती करते हैं. बरसात के दौरान दो से तीन महीने तक इसकी खेती बंद रहती है. इसके बाद दोबारा गोभी की खेती शुरू कर देते हैं. वह खेत में रासायनिक खाद का प्रयोग बहुत कम करते हैं. इसके बजाय गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट जैसी जैविक खाद का अधिक इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने बताया कि पत्ता गोभी की नर्सरी तैयार करने के करीब 25 दिन बाद पौधों की खेत में रोपाई कर देते हैं. रोपाई के लगभग 50 से 55 दिन बाद फसल की कटाई शुरू हो जाती है. वहीं, 60 से 65 दिन में खेत खाली हो जाता है.
चार बीघे में 25 से 30 हजार रुपये की लागत
किसान बताते हैं कि उन्होंने इस बार ईस्ट वेस्ट कंपनी की पत्ता गोभी की किस्म लगाई है. यह किस्म गोंडा के मौसम के अनुकूल रहती है. इसमें गोभी के फल चिकने और देखने में सुंदर होते हैं. उन्होंने करीब चार बीघे में इसकी खेती की है, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार रुपये की लागत आई है. मंडी में अच्छा भाव मिलने पर उन्हें बेहतर आमदनी होने की उम्मीद है.
तीन मंडियों में पता करते हैं भाव
मोनू मौर्य बताते हैं कि वह अपनी पत्ता गोभी बेचने से पहले नवाबगंज मंडी, गोंडा मंडी और आसपास की दूसरी मंडियों में भाव की जानकारी लेते हैं. जिस मंडी में अच्छा रेट मिलता है, वहीं अपनी फसल की सप्लाई कर देते हैं. उनका कहना है कि खेती-किसानी उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि बचपन का शौक है. इसी शौक को उन्होंने अपना व्यवसाय बनाया है.