कथा रोकी गई तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी लगे रोक; धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

कथा रोकी गई तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी लगे रोक; धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान


Last Updated:

बाबा बागेश्वर ने अखिलेश यादव के कथा पर रोक की मांग पर कहा है कि संविधान धर्म प्रचार का अधिकार देता है. उन्होंने मथुरा में औरंगजेब का कलंक मिटाने और भव्य कृष्ण मंदिर बनाने का भी संकल्प लिया. साथ ही कहा कि अगर कथा पर रोक लगाई जाती है कि नमाज और चर्च की प्रार्थना सभा पर भी रोक लगनी चाहिए.

Zoom

कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि अगर कथा पर रोक लगाई जाएगी तो अजान और चर्च की प्रार्थना पर रोक लगनी चाहिए. फाइल फोटो

राजा भैया की श्री राम कथा में बाबा बागेश्वर ने बड़ा बयान दिया है. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बाबा बागेश्वर की कथा पर रोक लगाने की मांग पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहा कि हम सफाई नहीं देंगे क्योंकि वह अपना कार्य कर रहे हैं. संविधान हमको अपने धर्म के प्रचार प्रसार का अधिकार देता है. कथा ही क्यों रोकी जाएगी नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी. यह बस कहने वाली बात है, कहने वाले ऐसे ही कहते रहते है. उन्होंने कहा कि हिंदू जाग रहा है. प्रखरता से हिंदू इसका जवाब भी दे रहा है.

चुनावी साल में कथा के राजनीतिक लाभ लेने के आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने और कराने वाले को फायदा मिलता है. कथा से टेंट, टीवी, न्यूज वाले को न्यूज का मसाला मिलता है. कथा से सभी का फायदा हो रहा है. हमारी कथा पांचों साल चलती है. यह चुनावी साल है तो कथा को चुनावी परंपरा से जोड़ा जाएगा. हम कथा चुनाव के लिए नहीं बल्कि सनातन के लिए करते हैं. कथा से अगर किसी का फायदा होता है तो उसका यही सिद्धांत और ध्येय है. हम सनातनी को एकजुट करने के लिए कथा करते हैं.

भगवान श्री कृष्ण पर दिए कथित बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि तीन घंटे की कथा को तीन मिनट की रील से नहीं समझा जा सकता है. आधा कट कर लोगों ने उसको प्रसारित किया था, अगर संपूर्ण कथा को सुनेंगे तो भ्रम मिट जाएगा. यह भ्रम बनाया हुआ था, उसको राजनीतिक रंग दिया गया. कथा कहने वाला संत भगवान श्री कृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है.

मथुरा को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

राम मंदिर के बाद मथुरा को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम श्याम एक है कोई अंतर नहीं है. यदुवंशी और रघुवंशी सभी बराबर हैं. हमारे पास कोई जातिवाद और भेदभाव नहीं है. कृष्ण लला हम आएंगे माखन मिश्री खाएंगे. 21 तारीख को हम बांके बिहारी दर्शन करेंगे. वहीं से एक प्रण और संकल्प लेंगे. औरंगजेब के कलंक की निशानी है वह कलंक मिट जाए. हमारे कृष्ण कन्हैया वहां पर भव्य और दिव्य रूप में विराजमान हो जाएं, इसके लिए हम आने वाले समय में समुन्त हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे.

कथा का दूसरा दिन

प्रतापगढ़ में श्री राम कथा का आज दूसरा दिन है. आज दोपहर 2 बजे से दूसरे दिन की राम कथा शुरू होगी. इस कथा को बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कह रहे हैं. वही पहले दिन कथा का रसपान करने के लिए स्वामी रामदेव, बृज भूषण शरण जैसी तमाम दर्जन भर वीआईपी हस्तियां पहुंची थीं, जबकि कथा के दूसरे दिन भी वीआईपी हस्तियों की कथा में शामिल होने की उम्मीद है, कथा के दूसरे दिन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी कथा का रसपान करने आ सकते है. कुंडा राजा भैया द्वारा आयोजित श्री राम कथा में पहले दिन कथा का रसपान करने के लिए लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. कथा पंडाल ओवरफ्लो हो गया था. बाबा बागेश्वर के भक्त पंडाल के बाहर खड़े होकर कथा का रसपान कर रहे थे. 20 नवंबर को बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार भी लगाएंगे.



Source link