ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे IPL 2027, टूट गई अभिषेक शर्मा संग जोड़ी, SRH को झटका
Last Updated:
Travis Head Out of IPL 2027: साल 2027 के बेहद बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल के मद्देनजर ट्रेविस हेड ने आईपीएल के अगले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. इसका मतलब ये कि आईपीएल 2027 में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी (ट्रेविशेक) नजर नहीं आएगी. इस जोड़ी ने 42 पारियों में 12.27 रन प्रति ओवर की रिकॉर्ड तोड़ औसत से कुल 1,892 रन बनाए थे.
ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे
आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी टूट चुकी है. अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा आपको किसी नए बैटर के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे क्योंकि ट्रेविस हेड ने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते आईपीएल 2027 में न खेलने का फैसला लिया है. हेड ने आईपीएल रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी दी. इसका मतलब ये कि सनराइजर्स हैदराबाद अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी. हेड 14 करोड़ की सैलरी में SRH के लिए खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खब्बू बल्लेबाज ट्रेविस हेड उन चुनिंदा पांच कैप्ड प्लेयर्स में से एक थे, जिन्हें फ्रैंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करने का फैसला लिया था.