Kota News: छत पर गई महिला के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर, घबराने से आया हार्टअटैक, हो गई मौत

Kota News: छत पर गई महिला के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर, घबराने से आया हार्टअटैक, हो गई मौत


Last Updated:

Kota News. कोचिंग सिटी कोटा के कंसुआ इलाके में अजीब घटना सामने आई है. यहां एक महिला किसी काम से अपने घर की छत पर गई थी. उसी दौरान अचानक उसके कंधे पर एक बंदर आ बैठा. इससे महिला घबरा गई और उसे हार्ट अटैक आ गया. इससे महिला की मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

छत पर गई महिला के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर

कोटा: कोटा से झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. शहर के कंसुआ इलाके में बंदरों के खौफनाक हमले और उनके डर के कारण एक 28 वर्षीय युवा विवाहिता की जान चली गई. मृतका की पहचान रेनू भट्ट के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ कंसुआ क्षेत्र में निवास करती थी.

मिली जानकारी के अनुसार, रेनू रोजमर्रा की तरह अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान अचानक वहां बंदरों की एक टोली आ धमकी. इससे पहले कि वह संभल पाती, एक बंदर ने उनके कंधे पर छलांग लगा दी और उनके चेहरे व पीठ पर अपने नाखूनों से पंजे मार दिए.

बंदर के अचानक हुए हमले से घबराई महिला
बंदर के इस हमले से रेनू बुरी तरह घबरा गईं और डर के मारे बदहवास होकर अचानक छत पर ही नीचे गिर पड़ीं. परिजनों के अनुसार, बंदरों के खौफ और इस भीषण मानसिक आघात के कारण संभवतः उन्हें गंभीर ‘साइलेंट अटैक’ (हार्ट अटैक) आ गया, जिससे वे मौके पर ही अचेत हो गईं. घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में अचेत अवस्था में महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शहरभर में आवारा बंदरों का बढ़ता आतंक बना चिंता का कारण
इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही कंसुआ क्षेत्र सहित पूरे कोटा शहर में आवारा और हिंसक बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर आम नागरिकों में गुस्से का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर की कॉलोनियों और छतों पर बंदरों का झुंड लगातार आक्रामक होता जा रहा है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना या छतों पर जाना दूभर हो गया है. प्रशासन और नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. इस दुखद हादसे ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पीड़ित परिवार सहित शहरवासी प्रशासन से आवारा पशुओं व बंदरों के स्थायी समाधान की पुरजोर मांग कर रहे हैं.



Source link