J&K: कपड़ों की तरह बदल रही थी पति, हर शादी के बाद शुरू कर देती कलह, फिर खेला जाता वही गंदा खेल

J&K: कपड़ों की तरह बदल रही थी पति, हर शादी के बाद शुरू कर देती कलह, फिर खेला जाता वही गंदा खेल


Last Updated:

जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस को एक ऐसी युवती के बारे में पता चला है जो कपड़ों की तरह अपने पति को बदलती थी. इस मामले में जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने मुख्‍य आरोपी रियाज अहमद को अरेस्‍ट किया है. रियाज अहमद के इशारे पर युवती बार-बार शादी कर लोगों का शोषण करती थी.

Zoom

इसी रियाज अहमद की शह पर आरोपी युवती बार-बार शादी कर लोगों का शोषण कर रही थी.

Jammu & Kashmir News: इस युवती के लिए शादी करना कपड़े बदलने से ज्‍यादा कुछ नहीं था. हर बार वह एक नए शख्‍स से शादी करती और फिर कलह वाला अपना पुराना खेल शुरू कर देती. लेकिन, इस बार उसका यह खेल न केवल उसके लिए, बल्कि उसके आका के लिए भारी पड़ गया. जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने इस बार उसके इस खेल का भंडाफोड़ कर आरोपी युवती के आका को अरेस्‍ट कर लिया है. आरोपी की पहचान रियाज अहमद मोची के तौर पर हुआ है.

  1. जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी युवती सभी मामलों में रियाज अहमद मोची और उसकी पत्‍नी शहीदा बेगम के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रही थी. रियाज और शहीदा इस युवती को पश्चिम बंगाल से अपने साथ जम्‍मू और कश्‍मीर लेकर आए थे.
  2. जम्‍मू और कश्‍मीर में आने के बाद सभी ने पट्टन को अपना ठिकाना बना लिया था. रियाज साजिश के तहत इस युवती की शादी किसी स्‍थानीय आमदी से करा देता था. कुछ दिनों के बाद वह युवती से घरेलू कलह करने के लिए कहता था. इसके बाद, आरोपी युवती अपने पति और उसके परिजनों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर आरोपी रियास के पास वापस आ जाती थी.
  3. फिर शुरू होता था कानून का डर दिखाकर वसूली का खेल. इसी बीच, आरोपी रियाज इस युवती की शादी किसी दूसरे शख्‍स से करा देता था. वहां भी घरेलू कलह का यही खेल खेला जाता था. बीते दिनों पट्टन का ही रहने वाला एक आरोपी पुलिस के पास पहुंच गया.
  4. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 143, 351(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू की. इस जांच में तो बाते सामने आई, वह किसी को भी चौंकाने के लिए काफी था.



Source link