Last Updated:
Devuthani Ekadashi Khatu Shyamji Mela Special Train: देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. 18 से 22 नवंबर के बीच दिल्ली सराय रोहिल्ला, रेवाड़ी और हिसार से रींगस के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों की कुल 18 ट्रिप संचालित होंगी. इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन का चार ट्रिप के लिए रींगस तक विस्तार किया गया है. रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के आठ अतिरिक्त डिब्बे भी लगाए हैं. इससे हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी पहुंचने में सुविधा मिलेगी.
18 से 22 नवंबर के बीच दिल्ली सराय रोहिल्ला, रेवाड़ी और हिसार से रींगस के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
जयपुर. देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. 18 से 22 नवंबर के बीच खाटूश्यामजी जाने वाले यात्रियों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें दिल्ली सराय रोहिल्ला, रेवाड़ी और हिसार से रींगस के बीच चलेंगी. इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी के बीच संचालित होने वाली ट्रेन का भी चार ट्रिप के लिए रींगस तक विस्तार किया गया है. रेलवे ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के आठ अतिरिक्त डिब्बे भी अस्थायी रूप से बढ़ाए हैं.
दिल्ली, रेवाड़ी और हिसार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
हिसार से भी मिलेगी रींगस के लिए सीधी ट्रेन
ट्रेनों में बढ़ाए 8 अतिरिक्त जनरल डिब्बे
स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ रेलवे ने नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त यात्री क्षमता विकसित करने का फैसला किया है. इसके तहत दो जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कुल आठ डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं. इससे मेले के दौरान जनरल श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे का यह इंतजाम देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए किया गया है.