Last Updated:
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के पहले पार्ट ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. फिल्म में सनी देओल की हनुमान के रूप में झलक भी दिखाई गई है. इसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है. सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया है कि सनी देओल के हनुमान वाले कई शानदार सीन शूट किए जा चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि बड़े पर्दे पर सनी का यह अवतार दर्शकों का दिल जीत लेगा.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में सनी देओल की हनुमान के रूप में पहली झलक ने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में उनकी एंट्री ने लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है. अब ‘रामायण 2’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. फिल्म के सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया है कि हनुमान के किरदार से जुड़े कई शानदार सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं.
नितेश तिवारी की रामायण ने लोगों को दीवाना बना दिया है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब तक फिल्म 1400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब लोगों की नजरें फिल्म के दूसरे पार्ट पर है. दूसरे पार्ट में सनी देओल का हनुमान वाला रोल दिखाया जाएगा.अब सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया है बड़े पर्दे पर सनी देओल को हनुमान के रूप में देखना दर्शकों के लिए यादगार अनुभव होगा.
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंकज कुमार ने बताया कि हनुमान के किरदार को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. हर कोई सनी देओल को इस रोल की चर्चा कर रहा है. फिल्म में हनुमान से जुड़े कई शानदार सीक्वेंस पहले ही शूट किए जा चुके हैं. लेकिन उन्होंने इन सीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. Image: रामायण फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन
Add News18 as
Preferred Source on Google
पंकज कुमार ने अपनी बात रखते हुए बताया कि हनुमान को पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए काफी शानदार एक्सपीरिंयस होने वाला है. ये जानने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट हनुमान के रोल के लिए और ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि हर कोई उन्हें पर्दे पर देखना चाहता है.हमने हनुमान से जुड़े कई सीक्वेंस पहले ही शूट कर लिए हैं.
मैं इस बात का यकीन दिला सकता हूं कि पार्ट में हनुमान का रोल काफी दमदार होने वाला है. बड़े पर्दे पर उन्हें देखना अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव होगा. फिल्म के आखिर पार्ट में सनी देओल के हनुमान के अवतार में एक झलक दिखाई गई है. अब दूसरे पार्ट में उनके किरदार को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने की उम्मीद है.
‘रामायण 2’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में एक और बड़ा सरप्राइज दिया है. इसमें राघव जुयाल को मेघनाद यानी रावण के बेटे के रोल में दिखाया गया है. फिल्म में रावण का के रोल में साउथ सुपरस्टार यश नजर आ रहे हैं. उन्हीं के बेटे मेघनाद के रोल में राघव जुयाल नजर आएंगे.
इतना ही नहीं, रामायण के दूसरे पार्ट में जामवंत, बाली और सुग्रीव जैसे अहम रोल में भी सामने आने वाले हैं. ये सभी किरदार फिल्म को अलग ही लेवल पर लेकर जाएघा. अयोध्या और लंका को दिखाने के लिए अपनाया गया अलग अंदाज देखने को मिलेगा.
पंकज कुमार ने इस बातचीत में विजुअल्स को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अयोध्या और लंका को पर्दे पर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाया जाने वाला है. इन चीजों की जगहों की वास्तुकला, कपड़ों, रंगों और लाइटिंग पर खास ध्यान दिया गया है.अयोध्या को चमकीले रंगों और खुशनुमा माहौल में दिखाया जाएगा.