Last Updated:
Ramayana Became Fastest 1400 Crore Film: भारतीय सिनेमा में इन दिनों एक फिल्म की चर्चा हर तरफ है. बड़े-बड़े सितारों और शानदार विजुअल्स से सजी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा ऐसा है कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. अब इसकी नजर एक नए रिकॉर्ड पर है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए करीब दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इसका जलवा अभी भी कायम है. खास बात यह है कि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई. इसके बावजूद इसने दुनियाभर में शानदार कारोबार किया. अब फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके लिए भारतीय सिनेमा की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लंबा इंतजार करना पड़ा. नितेश तिवारी की इस फिल्म ने सिर्फ 12 दिनों में 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘रामायण’ ने तीसरे सोमवार यानी रिलीज के 12वें दिन भारत में 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार को फिल्म ने 75 करोड़ रुपये कमाए थे. इस हिसाब से सोमवार की कमाई में करीब 57 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. हालांकि, इतनी बड़ी फिल्म के लिए वीकडे पर 32 करोड़ रुपये की कमाई भी अच्छी मानी जा रही है. फाइल फोटो.
12 दिनों के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 792 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 947 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शुरुआती दिनों में विदेशी बाजारों में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी थी, लेकिन अमेरिका के साथ थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल जैसे बाजारों में इसकी कमाई बढ़ी है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ने अब तक विदेशों में 51 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1437 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. फाइल फोटो.
‘रामायण’ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी कमाई की रफ्तार है. फिल्म ने महज 12 दिनों में 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. यह किसी भारतीय फिल्म के लिए इस मुकाम तक पहुंचने की सबसे तेज रफ्तार बताई जा रही है. दरअसल, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने अपने शुरुआती 12 दिनों में करीब 1394 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ भी इस रफ्तार से पीछे रही हैं. फाइल फोटो.
हालांकि, ‘रामायण’ ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ा है. उसने शुरुआती 12 दिनों की कमाई और 1400 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की रफ्तार में रिकॉर्ड बनाया है. ‘धुरंधर 2’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1813 करोड़ रुपये और ‘बाहुबली 2’ का करीब 1788 करोड़ रुपये है. ‘पुष्पा 2’ ने करीब 1742 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइल फोटो.
अब फिल्म के सामने अगला बड़ा टारगेट 1500 करोड़ रुपये का है. इसके बाद 2000 करोड़ का आंकड़ा भी चर्चा में रहेगा. फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड में इसके लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर काफी उम्मीदें हैं. फाइल फोटो.
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. पहले पार्ट में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 पर रिलीज होगा. फाइल फोटो.