यूपी में 19 लाख मतदाता बढ़े, नई वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, फाइनल लिस्ट की तारीख जानिए

यूपी में 19 लाख मतदाता बढ़े, नई वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, फाइनल लिस्ट की तारीख जानिए


Last Updated:

यूपी में अब कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 58 लाख हो गई है. पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 39 लाख है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या में भी 10 लाख 96 हजार अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है.

Zoom

नवदीप रिणवा

UP Voter List Draft: उत्तर प्रदेश में नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी हो गया है. यूपी चुनाव आयोग ने इस बारे में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 19 लाख नए वोटर बढ़े हैं.

यूपी में अब कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 58 लाख हो गई है. पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 39 लाख है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या में भी 10 लाख 96 हजार अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है. कुल महिला वोटर्स 6 करोड़ 20 लाख हो गई हैं. अब फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी 2027 को जारी होगी.

पहली बार वोटर बने 18 और 19 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ 83 लाख है. चुनाव आयोग ने SSR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है. आज 17 नवंबर को नई वोटर्स ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई है. अब आज से लेकर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्ति दाखिल करने का समय है. 28 दिसंबर निस्तारण की तारीख है. अंतिम लिस्ट 4 जनवरी 2027 को आएगी.

गौरतलब है कि यूपी में आज वोटर ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई है. आज से ही बीजेपी का मेगा वोटर जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले छूटे एक करोड़ 27 लाख वोटर्स को जोड़ने के लिए बीजेपी आज से स्पेशल अभियान चलाएगी.

(यह खबर अपडेट हो रही है)



Source link