बरगद के तने के अंदर बसा मंदिर, पेड़ के बीच आज भी सुरक्षित है प्राचीन गर्भगृह, सोमवार को रहती है भक्तों की भीड़

बरगद के तने के अंदर बसा मंदिर, पेड़ के बीच आज भी सुरक्षित है प्राचीन गर्भगृह, सोमवार को रहती है भक्तों की भीड़


Last Updated:

Hyderabad News: हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर पूरी तरह से एक विशाल बरगद के पेड़ के भीतर समाया हुआ है. इस अनोखे मंदिर में हर सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा रहस्यमयी और अद्भुत शिवालय मौजूद है जो किसी भी देखने वाले को हैरान कर देता है. हैदराबाद के बाहरी इलाके यानी मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मेडचल मंडल स्थित बरमाजीगुड़ा गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है जो पूरी तरह से एक विशाल बरगद के पेड़ के भीतर समाया हुआ है. प्रकृति और आस्था का यह अनोखा संगम अब शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है.

यह अद्भुत मंदिर नेशनल हाईवे-44 के बेहद करीब, बरमाजीगुड़ा गांव के शांत और हरे-भरे खेतों के बीच स्थित है. दूर से देखने पर यह स्थान केवल एक घने और पुराने बरगद के पेड़ जैसा दिखाई देता है. लेकिन जैसे ही आप करीब जाते हैं पेड़ की विशाल जड़ों और मोटे तनों के बीच एक संकरा गुफा जैसा प्रवेश द्वार नजर आता है.

मंदिर का गर्भगृह और पत्थर की छत पूरी तरह सुरक्षित
दरअसल, यह कोई खोखला पेड़ नहीं है बल्कि इसके भीतर एक पुराना और मजबूत पत्थर का मंदिर बना हुआ है. समय के साथ बरगद के पेड़ की जड़ों ने इस पूरे मंदिर को चारों ओर से इस तरह जकड़ लिया है कि बाहर से मंदिर की दीवारें दिखाई ही नहीं देतीं. जड़ों का इतना घना जाल होने के बावजूद मंदिर का गर्भगृह और पत्थर की छत पूरी तरह सुरक्षित है.

चबूतरे पर नंदी महाराज की पत्थर की मूर्ति विराजमान
गर्भगृह के अंदर जाने के लिए जड़ों के बीच से झुककर प्रवेश करना पड़ता है. अंदर एक प्राचीन शिवलिंग विराजमान है जिस पर तांबे का एक बड़ा नाग फन फैलाए हुए है. शिवलिंग के ठीक ऊपर जलधारा के लिए पीतल का कलश लटका हुआ है जबकि अंदर ही पेड़ की जड़ों के बीच भगवान गणेश की एक प्राचीन प्रतिमा और चरण पादुकाएं भी स्थापित हैं. मंदिर के ठीक बाहर खुले चबूतरे पर नंदी महाराज की पत्थर की मूर्ति विराजमान है जिनका मुख पेड़ के भीतर स्थित शिवलिंग की ओर है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शांति और दर्शन की तलाश
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर कई दशकों पुराना है, हालांकि इसके निर्माण काल को लेकर कोई स्पष्ट लिखित इतिहास उपलब्ध नहीं है. खेतों के बीच शांत वातावरण में बसे इस मंदिर में हर सोमवार को विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना की जाती है. हैदराबाद और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शांति और दर्शन की तलाश में इस अनोखे पेड़ वाले मंदिर तक पहुंच रहे हैं.



Source link