‘बड़े बाप की औलाद होता तो…’, इनसाइडर vs आउटसाइडर पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करना चाहते हैं ओशो पर फिल्म

‘बड़े बाप की औलाद होता तो…’, इनसाइडर vs आउटसाइडर पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करना चाहते हैं ओशो पर फिल्म


Last Updated:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज18 के Rising Bharat Summit 2026 में शिरकत की. उन्होंने ओशो का रोल निभाने की इच्छा जताई और इनसाइडर-आउटसाइडर बहस पर बेबाकी से अपनी राय रखी.

Zoom

Image: News18 Rising Bharat : Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई दशक हो गए हैं. इन सालों में उन्होंने एक से एक किरदार निभाए हैं. अब न्यूज18 के Rising Bharat Summit 2026 में उन्होंने शिरकत की और अपने करियर, काम, बेटी के डेब्यू और आने वाले प्रोजेक्ट पर खुलकर बातचीत की. जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दार्शनिक-विचारक ओशो का रोल निभाने की ख्वाहिश जाहिर की. उन्होंने बताया कि ये बहुत ही डीप सब्जेक्ट है जिसकी कई परतें पर्दे पर दिखाई जा सकती है.

इनसाइडर vs आउटसाइडर की बहस
‘राइजिंग भारत सब्मिट 2026’ में बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इनसाइडर vs आउटसाइडर व नेपोटिज्म की बहस पर भी जवाब दिया. उनसे पूछा गया कि क्या वह बड़े प्रोड्यूसर का बड़े नामी फिल्ममेकर के बेटे होते तो राह कैसी होती? इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कहा कि वह आउटसाइडर हैं इसलिए वह इतना तपकर एक्टर बने हैं. एक्टर ने कहा:

जितनी ठोकरें मैंने खाई, इसने मुझे बनाया है. जमाने ने जितनी करवटें ली उतना मैंने सीखा. अपना हक मांगने के लिए डटकर परफॉर्म किया. कभी गुस्सा आया कभी कुछ. ये सब बड़े बाप की औलाद होता तो न कर पाता. अंदर वाले को थोड़ा काम जल्दी मिल जाता है. मगर एक दो फिल्में करने के बाद एक्टर की असलियत पता चल जाता है. बस इतना ही अंतर होता है.

ओशो का रोल निभाना चाहते हैं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खलनायक ही नहीं बल्कि अपने करियर में कई बायोपिक भी की है. जहां वह बाला साहेब ठाकरे से लेकर मंटो जैसे रोल में नजर आ चुके हैं. अब उन्होंने ओशो के रोल को निभाने की इच्छा जाहिर की है. साथ ही राजनीति में आने के सवाल पर साफ मनाही की.

नहीं बनेंगे नेता
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह कभी डायरेक्टर नहीं बनेंगे और कभी राजनीति में नहीं आएंगे. बस अच्छी एक्टिंग करना और आगे भी नए नए शानदार रोल लेकर दर्शकों के सामने आते रहना चाहते हैं.



Source link